1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान और जादुई आवाज़ के मालिक अरिजीत के बीच अनबन की वजह जानिए

सलमान और जादुई आवाज़ के मालिक अरिजीत के बीच अनबन की वजह जानिए

 Published : May 25, 2016 01:21 pm IST,  Updated : May 25, 2016 01:21 pm IST

अरिजीत सिंह की बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से इन दिनों कुछ अनबन चली है। हाल ही में अरिजीत सिंह ने सलमान से फेसबुक पर माफी मांगी है।

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: अपनी जादूई आवाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले सिंगर अरिजीत सिंह की बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से इन दिनों कुछ अनबन चली है। हाल ही में अरिजीत सिंह ने सलमान से फेसबुक पर माफी मांगी है। दरअसल हाल ही में सलमान और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में एक गाना अरिजीत सिंह द्वारा भी गाया गया है। लेकिन अब फेसबुक पर शेयर किए गए उनके इस पोस्ट को देखकर लगता है कि फिल्म के निर्माता इस गानें को हटाने के बारे में सोच रहे हैं और इसकी वजह है सलमान और अरिजीत के बीच चल रही अनबन। इसी वजह से अरिजीत काफी परेशान भी हैं। उन्होंने इस पोस्ट में सलमान ने माफी मांगते हुए लिखा,

इसे भी पढ़े:- 'सुल्तान' का ट्रेलर रिलीज़: कुश्ती के साथ रोमांस का भी डोज़

रितिक और टाइगर से किस मामले में पीछे हैं सलमान खान, जानिए

“प्रिय सलमान खान आपसे बात करने का यह आखिरी रास्ता है। मैंने आपको मैसेज और फोन हर तरीके से बताने की कोशिश की है कि आपको यह गलतफहमी हुई है कि मैंने आपकी बेईज्जती की। मैंने ऐसा कभी नहीं किया। उस रात उस शो में वो वक्त गलत था।

फिर भी आपको अपमान महसूस हुआ, मैं समझ गया और इसके लिए मैं माफी भी चाहता हूं। मैं और मेरा परिवार लंबे वक्त  से आपके फैन रहे हैं। मैंने आपको की बार यह बात बताने की कोशिश की लेकिन आप नहीं समझे। मैंने बहुत बार माफी भी मांगी है लेकिन आप नहीं समझे। यह आप भी जानते हैं कि मैंने आपको कितनी बार माफी वाले मैसेज भेजे हैं।

इसे भी पढ़े:- सलमान खान बने बाईक स्टंट इवेंट का हिस्सा, जमकर की मस्ती

सलमान खान का कई पीढ़ियों से है कुश्ती से नाता

नीता जी के घर मैं केवल आपसे माफी मांगने के लिए ही वापस आया था फिर भी आप नहीं समझे। मुझे कोई परेशानी नहीं है मैं यहां सबके सामने आपसे माफी मांगता हूं लेकिन मेरी आपसे प्रार्थना है कि वो गाना जो ‘सुल्तान’ में मैंने आपके लिए गाया है उसे फिल्म से ना हटाया जाए। आप चाहते हैं कि कोई और यह गाना गाए वो ठीक है लेकिन मेरे गाए गाने का एक वर्जन भी फिल्म में रखा जाए। मैंने बहुत से गाने गाए हैं सर, लेकिन मैं चाहता हूं कि मेरी लाइब्रेरी में एक गाना आपके लिए गाया हुआ भी होना चाहिए। प्लीज इस एहसास को मुझसे दूर मत करिए।

अगली स्लाइड में भी पढ़िए अरिजीत ने आगे क्या कहा:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन