1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इश्क में मरजावां' की जोड़ी अर्जुन बिजलानी और अलीशा कुल्लू-मनाली के लिए हुए रवाना

'इश्क में मरजावां' की जोड़ी अर्जुन बिजलानी और अलीशा कुल्लू-मनाली के लिए हुए रवाना

 Published : Feb 01, 2018 03:44 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 03:44 pm IST

अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपने धारावाहिक शो 'इश्क में मरजावां' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। शो में उनके साथ अभिनेत्री अलीशा पंवार को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। दोनों की ही इस जोड़ी को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

Arjun- India TV Hindi
Arjun

मुंबई: छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपने धारावाहिक शो 'इश्क में मरजावां' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। शो में उनके साथ अभिनेत्री अलीशा पंवार को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। दोनों की ही इस जोड़ी को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। अब ये दोनों अपने पूरी टीम के साथ गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली के लिए रवाना हुए। शो में आरोही का किरदार निभा रहीं अलीशा अपना बदला लेने के लिए जेल से भाग जाती हैं।

तारा के रूप में अरोही, दीप (अर्जुन) के साथ मनाली जाने का फैसला करती है, क्योंकि वह अपनी भाभी और भतीजे निक्कू के बारे में जानना चाहती है। अर्जुन ने कहा, "यह मनाली में शूटिंग का सही समय है, क्योंकि यहां बर्फबारी हो रही है और शहर बेहद खूबसूरत दिखता है।" उन्होंने कहा, "हमें कुछ तीव्र दृश्यों के साथ काफी व्यस्त शेड्यूल दिया गया है, जो दर्शकों के लिए रोचक है, इसमें कई खुलासे होंगे और हमें आशा है कि दर्शक इस शो में रहस्य का आनंद लेंगे।"

पहाड़ी क्षेत्र की अलीशा को उत्तर की सर्दियां बेहद पसंद हैं। उन्होंने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से और शो के किरदार आरोही के नजरिए से शूटिंग स्थल को लेकर बेहद उत्साहित हूं।" 'इश्क में मरजावां' का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन