1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों रानी मुखर्जी करीबी दोस्त करण जौहर के शो से शूटिंग किए बिना ही लौटीं?

आखिर क्यों रानी मुखर्जी करीबी दोस्त करण जौहर के शो से शूटिंग किए बिना ही लौटीं?

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Jan 30, 2018 07:39 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 07:39 pm IST

रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में वह स्टार प्लस के शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' में भी शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं। लेकिन हाल ही में आई खबरों के मुताबिक रानी इस शो में अपनी फिल्म...

Rani Mukherjee- India TV Hindi
Rani Mukherjee

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी के सिलसिले में उन्हें कई शोज और इवेंट के दौरान देखा जा रहा है। हाल ही में वह स्टार प्लस के शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' में भी शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं। बता दें कि शो में फिल्मकार रोहित शेट्टी और रानी के करीबी दोस्त करण जौहर को जज के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन हाल ही में आई खबरों के मुताबिक रानी इस शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंची तो थीं, लेकिन बाद वह बिना प्रचार किए ही यहां से निकल गईं।

दरअसल खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि, शो की शूटिंग शुरु होने से पहले ही रानी की तबियत बिगड़ने लगी। उनकी पीठ में भयंकर दर्द उठने लगा और वह चाहते हुए इस शो के लिए शूटिंग नहीं कर पाईं। रिपोर्ट्स के अनुसार रानी पिछले काफी दिनों से अपने इस दर्द से परेशान थीं। लेकिन इसके बावजूद वह लगातार अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।

वह करण के शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची तो, अचानक ही उनका दर्द बढ़ गया, जो इतना असहनीय था कि उन्हें तुरंत घर के लिए रवाना होना पड़ा। खुद करण ने भी रानी को आराम करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि बेटी आदिरा के जन्म के बाद 'हिचकी' रानी की पहली फिल्म है। इस फिल्म को देखने के लिए उनके फैंस जितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खुद रानी भी अपनी इस फिल्म के लिए उतनी ही उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन