1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन आ रहे हैं करण जौहर के स्टूडेंट, जारी हुआ नया पोस्टर

इस दिन आ रहे हैं करण जौहर के स्टूडेंट, जारी हुआ नया पोस्टर

 Published : Jan 25, 2018 02:22 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 02:22 pm IST

करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस तले बन रही आगामी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को लेकर पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बनी हुई हैं। फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। बता दें कि 2012 में रिलीज हुई फिल्म...

Tiger Shroff- India TV Hindi
Tiger Shroff

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस तले बन रही आगामी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को लेकर पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बनी हुई हैं। फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। बता दें कि 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है। पिछली फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था, इसके बाद अब इसके सीक्वल को लेकर भी फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। बता दें कि फिल्म 23 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हालांकि फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाली अदाकारओं को लेकर शुरुआत से कोई नाम तय नहीं हो पा रहा था। लेकिन करण जौहर का कहना है कि वह इसकी घोषणा फरवरी में करेंगे। बता दें कि फिल्म में दो नायिकाएं लीड रोल निभाती हुई दिखाई देने वाली हैं। करण ने ट्वीट किया, "'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' विश्वभर में 23 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी। दो मुख्य नायिकाओं की घोषणा अगले महीने होगी। फिल्म का निर्देशन पुनित मल्होत्रा करेंगे। फॉक्स स्टार हिंदी, अपूर्व मेहता, टाइगर श्रॉफ।"

बता दे कि रिलीज डेट के साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। जिसमें टाइगर काफी रफ एण्ड टफ अंदाज में दिख रहे हैं। पिछली फिल्म को जहां करण जौहर ने डायरेक्ट वहीं इस बार पुनीत मल्होत्रा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का निर्देशन कर रहे हैं। पिछली फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे तीन नए चेहरों ने अपना अभिनय करियर शुरु किया था। आज ये तीनों ही इंड्सट्री के बेहतरीन सितारों में गिने जाते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन