1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘झांसी की रानी’ नहीं, बल्कि संजय दत्त से टक्कर लेने जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ

‘झांसी की रानी’ नहीं, बल्कि संजय दत्त से टक्कर लेने जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ

 Published : Jan 04, 2018 04:42 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 04:42 pm IST

टाइगर श्रॉफ पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'बाघी-2' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। बता दें कि यह वर्ष 2016 में आई फिल्म ‘बाघी’ की सीक्वल है। पिछली फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी धमाल मचाया था, वहीं अब एक बार फिर से फैंस टाइगर को उसी...

Baaghi- India TV Hindi
Baaghi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'बाघी-2' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। बता दें कि यह वर्ष 2016 में आई फिल्म ‘बाघी’ की सीक्वल है। पिछली फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी धमाल मचाया था, वहीं अब एक बार फिर से फैंस टाइगर को उसी अंदाज में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। यह फिल्म इसी साल 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। गौरतलब है कि फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म पहले 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। इस बात की जानकारी खुद टाइगर ने अपने फैंस को दी है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया कि 'बाघी-2' 30 मार्च को रिलीज होगी। हालांकि इसके पीछे की कोई खास वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इसी दिन कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' भी रिलीज होने वाली है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के साथ टकराव से बचने के लिए फिल्म की डेट बदल दी गई है।

हालांकि 30 मार्च की ही संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म भी रिलीज होने वाली हैं। अब ‘बाघी’ टाइगर ‘झांसी की रानी’ कंगना से बचे तो संजय दत्त से जा टकराए हैं। बता दें कि फिल्म में टाइगर एक अलग ही अवतार में नजर आने वाले हैं। इस बार वह पहले भी ज्यादा बेहतरीन एक्शनबाजी करते हुए दिखेंगे। टाइगर के साथ अभिनेत्री दिशा पटानी भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "प्यार के बाघी आपसे मिलने के लिए तैयार है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन