1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका के लिए इस सुपरस्टार की बेटी को भी छोड़ चुके हैं अर्जुन कपूर?

मलाइका के लिए इस सुपरस्टार की बेटी को भी छोड़ चुके हैं अर्जुन कपूर?

 Published : Apr 17, 2019 11:13 pm IST,  Updated : Apr 17, 2019 11:13 pm IST

अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं।

arjun kapoor and malaika arora- India TV Hindi
arjun kapoor and malaika arora

नई दिल्ली: अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले वह अभिनेत्री आथिया शेट्टी संग चर्चा में थे। दोनों को पार्टी में एक साथ देखने के बाद से उनके डेटिंग की अटकले लगना शुरू हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन की लाइफ में मलाइका अरोड़ा के आने के बाद से आथिया और अर्जुन की राहे अलग हो गई हैं। 

खबर है कि दोनों एक दूजे से बात तक नहीं करते हैं। खबरों की माने तो अर्जुन और आथिया की अलग होने की कहानी बेहद दुख भरी थी। आथिया ने अर्जुन के घर अपना रिश्ता तोड़ा था। बता दें कि जब दोनों रिलेशनशिप में तो आथिया अर्जुन के जुहू वाले घर पर अक्सर जाया करती थीं। इस दौरान अर्जुन की बहन अंशुला और आथिया में अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। बहरहाल, अंशुला-आथिया अभी भी अच्छी दोस्त हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका के अर्जुन की लाइफ में आने के बाद से दोनों की बीच की दूरी बढ़ती गई। खबर है कि मलाइका ने ही अर्जुन पर दवाब डाला था कि वह आथिया से दूर रहे। आथिया अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। बता दें कि बीते कई महीनों से अर्जुन-मलाइका को कभी लंच तो कभी डिनर पर एक साथ देखा जा रहा है। 

इन दिनों दोनों की शादी को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। यह भी खबर फैली थी कि इस साल के अंत दोनों एक-दूजे को अपना जीवनसाथी बना लेंगे। अर्जुन-मलाइका आए दिन कहीं ना कहीं स्पॉट हो ही रहे हैं। लेकिन दोनों ने अभी तक अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोला है। हालांकि, समय-समय पर दोनों ने सोशल मीडिया पर आए यूजर्स के कमेंट्स से एक-दूजे को सपोर्ट करने का पूरा काम किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन