1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘इशकजादे’ के बाद एक बार फिर अर्जुन और परिणीति मचाएंगे धमाल

‘इशकजादे’ के बाद एक बार फिर अर्जुन और परिणीति मचाएंगे धमाल

 Published : Jul 03, 2017 03:11 pm IST,  Updated : Jul 03, 2017 03:11 pm IST

अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके साथ ही अब वह अपनी अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। इस फिल्म में अर्जुन एक बार फिर से परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई देंगे। इससे पहले इन दोनों की जोडी...

arjun- India TV Hindi
arjun

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके साथ ही अब वह अपनी अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। इस फिल्म में अर्जुन एक बार फिर से परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई देंगे। इससे पहले इन दोनों की जोडी ‘इशकजादे’ में नजर आ चुकी है। अब ये दोनों दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनने वाली थ्रिलर फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक ट्विटर पेज पर इसकी घोषणा की है।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर दिए गए बयान के मुताबिक फिल्म में एक ऐसे लड़के और लड़के की कहानी है जो दो अलग सोच वाले भारत से आते हैं और आपस में प्रेम और घृणा के संबंध के साथ चलते हैं। इस नई परियोजना पर बात करते हुए दिबाकर ने कहा, “8220 यह मुझे दोबारा अपनी पहली फिल्म जैसा लगता है। इस कहानी को दिखाने के लिए मुझे उन सारी चीजों को भूलना था, जो मैं जानता था। यह फिल्म एक ऐसे लड़के-लड़के की कहानी है जो एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते हैं लेकिन एक-दूसरे के बिना भी नहीं रह सकते हैं। 8221”

इस फिल्म के बारे में परिणीति का कहना है कि वह हमेशा ही दिबाकर के साथ काम करना चाहती थीं। वहीं यशराज फिल्म्स से फिल्मी करियर की शु्रुआत करने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि दोबारा स्टूडियो में आना काफी अच्छा है। 43 साल की मलाइका के बिकिनी अंदाज ने उड़ाए सबके होश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन