1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' की स्क्रीनिंग पर दिखा अर्जुन और रणवीर का ब्रोमांस

'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' की स्क्रीनिंग पर दिखा अर्जुन और रणवीर का ब्रोमांस

 Published : May 24, 2019 03:47 pm IST,  Updated : May 24, 2019 03:47 pm IST

अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड'आखिरकार आज रिलीज हो गई है। 

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड- India TV Hindi
इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड

मुंबई: अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड'आखिरकार आज रिलीज हो गई है। हालांकि रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग कई बार मुंबई में हो चुकी है। बीते कल, अर्जुन ने फिर से एक बार अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी।

बॉलीवुड के कई अन्य कलाकारों के साथ अभिनेता रणवीर सिंह भी इस स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए और इस दौरान रणवीर ने फिल्म 'गुंडे' में उनके सह-कलाकार अर्जुन और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ अच्छा वक्त बिताया और काफी मस्ती भी की। अर्जुन और रणवीर को साथ में देख ऐसा लग रहा था जैसे कि वे दोनों फिल्म 'गुंडे' के पलों को दोबारा जी रहे हैं। दोनों को 'गुंडे' के निर्देशक अली अब्बास जफर के गालों को चूमते हुए भी देखा गया। मीडिया ने इन पलों की तस्वीरों को कैमरे में कैद किया।

अर्जुन की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' एक एक्शन-थ्रीलर फिल्म है जिसे राज कुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है।

Also Read:

ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में रिलीज हुई PM Modi की बायोपिक

शादी की तैयारियों में जुटी अंकिता लोखंडे! मुंबई में फ्लैट खरीदने की चर्चा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन