1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर की फिल्म India's most Wanted हुई रिलीज, बॉलीवुड स्टार्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

अर्जुन कपूर की फिल्म India's most Wanted हुई रिलीज, बॉलीवुड स्टार्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Published : May 24, 2019 10:48 am IST,  Updated : May 24, 2019 01:22 pm IST

अर्जुन कपूर की फिल्म india's most wanted रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया है।

India's most wanted bollywood celebrities reaction- India TV Hindi
India's most wanted bollywood celebrities reaction Image Source : INSTAGRAM

अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) की फिल्म India's most wanted आज रिलीज हो गई है। यह फिल्म एक असल जिंदगी की कहानी है। यह कहानी उन 5 लोगों की है जो बिना हथियार के भारत के खतरनाक आतंकवादी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन करते हैं। इस आतंकवादी को ट्रेलर में india's osama कहा गया है। 

कल रात मुंबई में अर्जुन की फिल्म india's most wanted की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसे देखने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और अनिल कपूर जैसे कई कलाकारों ने फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किए हैं। अर्जुन की बहन जाह्नवी ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर भाई की तारीफ की।

जाह्नवी कपूर ने लिखा- जाइए और देखिए उन हीरोकी कहानी जिनके बारे में लोगों को पता नहीं होता है। यह लोग देश की सुरक्षा करते हैं। अर्जुन कपूर, नोबल और ईमानदार हीरो हैं।

Screenshot of jahnvi kapoor Insta story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of jahnvi kapoor Insta story

तापसी पन्नू ने लिखा- सच्ची कहानियां देखने पर यह हमेशा दिल को छू जाती हैं। राजकुमार गुप्ता सर और india's most wanted की पूरी टीम को गुड लक।

मनोज वायपेयी लिखा- india' most wanted फिल्म सभी को बांधे रखती है। यह फिल्म हीरो और उन घटनाओं की है जिसे हमे ढूंढकर उसका सम्मान करना चाहिए। राजकुमार गुप्ता की पूरी टीम और अर्जुन कपूर को सब चीजों को एक साथ लाने के लिए पूरे मार्क्स।

डायरेक्टर सुजॉय घोष ने लिखा- कल रात मैंने india's most wanted देखी। यह एक अच्छी थ्रिलर फिल्म है। मजा आ गया और अर्जुन कपूर फिल्म में रियल लगे हैं। 

वहीं अभिषेक बच्चन ने लिखा- india's most wanted देखकर बहुत मजा आया। यह थ्रिलर फिल्म आपको कुर्सी पकड़कर बैठने को मजबूत कर देती है। अर्जुन कपूर तुम शानदार थे। इस तरह की फिल्म देखना जो असली हीरों पर बनी हैं शानदार है। 

आपको बता दें फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह फिल्म किस आतंकवादी पर बनाई गई है।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

कपिल शर्मा के शो में सिंगर कुमार सानू बताया- पिता ने पहली परफार्मेंस के बाद क्यों मारा था थप्पड़

बॉलीवुड सितारों ने प्रधानमंत्री मोदी को लोकसभा चुनाव 2019 जीतने पर दी बधाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन