1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'असली चॉकलेट बॉय'

अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'असली चॉकलेट बॉय'

 Published : Jul 09, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 02:23 pm IST

अर्जुन कपूर ने अपने करीबी दोस्त अभिनेता रणवीर सिंह को बिलेटेड हैप्पी बर्थडे विश किया है। साथ ही उन्हें असली चॉकलेट बॉय कहा है।

Ranveer Singh and arjun kapoor- India TV Hindi
Ranveer Singh and arjun kapoor

अभिनेता अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) ने अपने करीबी दोस्त अभिनेता रणवीर सिंह(Ranveer Singh) को बिलेटेड हैप्पी बर्थडे विश करते हुए उन्हें इंडस्ट्री के 'असली चॉकलेट बॉय' के रूप में टैग किया। अर्जुन ने सोमवार की रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में चॉकलेट क्रेप्स की एक तस्वीर साझा की।

इस तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, "बिलेटेड हैप्पी बर्थडे बाबा उर्फ रणवीर सिंह (इंडस्ट्री के असली चॉकलेट बॉय)।"

 

रणवीर, जो कि फिलहाल लंदन में अपनी फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं, 6 जुलाई को 34 के हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण संग जन्मदिन मनाया।

अर्जुन आने वाले समय में 'पानीपत' में नजर आएंगे, जिसके निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हैं और इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सैनन भी हैं।

रणवीर सिंह केवर्कफ्रंट की बात करें तो बर्थडे वाले दिन भी रणवीर ने अपकमिंग मूवी '83' में अपने लुक की पहली फोटो भी शेयर की। इसमें वह हूबहू दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की तरह नजर आ रहे थे। इस मूवी को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं और यह अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Also read:

क्या सच में बाल्ड हुईं सयानी गुप्ता? सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है Look

रिपोर्टर से कंगना के आर्गुमेंट के बाद मीडिया fraternity ने कहा, माफी मांगे कंगना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन