1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या बनने जा रहा है 'मुबारकां' का सीक्वल?, अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर के साथ फोटो शेयर कर दी हिंट

क्या बनने जा रहा है 'मुबारकां' का सीक्वल?, अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर के साथ फोटो शेयर कर दी हिंट

 Published : Oct 11, 2019 02:02 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 02:05 pm IST

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अनिल कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है। क्या बनने जा रहा है 'मुबारकां' का सीक्वल?

Arjun Kapoor and Anil Kapoor - India TV Hindi
Arjun Kapoor and Anil Kapoor 

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी में उनके साथ संजय दत्त और कृति सेनन अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अर्जुन कपूर ने अपने चाचा अनिल कपूर के साथ फोटो शेयर की है। अनिल कपूर और अर्जुन कपूर एक साथ फिल्म 'मुबारकां' में भी नजर आ चुके हैं। अर्जुन की शेयर की गई तस्वीर 'मुबारकां 2' की तरफ इशारा कर रही है।

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनिल कपूर के साथ फोटो शेयर की। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मुबारकां 2 के लिए कौन-कौन तैयार है? अर्जुन की यह फोटो मुबारकां के सीक्वल बनने  की तरफ इशारा करती है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में मुबारकां की सारी स्टार कास्ट को भी टैग किया। 

Screenshot of Arjun kapoor Instagram Story
Screenshot of Arjun kapoor Instagram Story

फोटो में अर्जुन कपूर ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए वहीं अनिल कपूर भी ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में थे।

 आपको बता दें मुबारकां को अनीज बज्मी ने डायरेक्ट किया था। कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'मुबारकां' में अर्जुन कपूर, के साथ अनिल कपूर, आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज नजर आए थे। यह फिल्म 28 जुलाई 2017 में रिलीज हुई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अर्जुन कपूर फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस समय अर्जुन आशुतोष गवारेकर की फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में बिजी हैं।

Also Read:

अमिताभ बच्चन को बेटी श्वेता ने किया बर्थडे विश, शेयर की तस्वीर

सैफ अली खान ने किया खुलासा, बेटी सारा की ये बात है बहुत पसंद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन