मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' का पहला गीत 'च्यवनप्राश' रिलीज हो गया है। इस गाने में अर्जुन कपूर थिरकते नजर आ रहे हैं। बता दें, हर्षवर्धन कपूर की आगामी फिल्म के इस डांस नंबर में अर्जुन कपूर विशेष अतिथि के रूप में नजर आ रहे हैं। अमित त्रिवेदी द्वारा रचित'च्यवनप्राश'एक प्रमोशनल गीत है।
Related Stories
यह हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म है जहां वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते नजर आएंगे और इस पूरे ड्रामे में आम आदमी से सुपरहीरो बना देता है। फिल्म 25 मई को रिलीज होगी।
अर्जुन कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस गाने के लिंक को शेयर करते हुए लिखा है- किसी भी चुम्मे से बेहतर है चुम्मे में च्यवनप्राश'। आप भी देखिए ये गाना...