1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PHOTO : सोनम कपूर की शादी में बोनी कपूर अपने बच्‍चों के साथ कुछ इस तरह से आए एक साथ नजर

PHOTO : सोनम कपूर की शादी में बोनी कपूर अपने बच्‍चों के साथ कुछ इस तरह से आए एक साथ नजर

 Published : May 09, 2018 05:56 pm IST,  Updated : May 10, 2018 02:54 pm IST

श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर ही अब पूरे परिवार का ख्याल रख रहे हैं। कई बार उन्होंने जाह्नवी और खुशी को डिनर और लंच पर बुलाया।

अर्जुन कपूर, जाह्नवी...- India TV Hindi
अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर, बोनी कपूर

नई दिल्ली: मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लेकिन इस दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपने पापा बोनी कपूर के साथ एक ही फ्रेम में नजर आएं। अर्जुन ने जाह्नवी और खुशी दोनों को गले लगाया।

यह पहली बार था जब चारों भाई-बहन एक फ्रेम में कैद हुए। खास बात यह थी कि चारों काफी खुश भी थे। बोनी कपूर ने अपने बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचाई, सारे बच्चों को एकसाथ देखने की खुशी उनके चेहरे से साफ झलक रही थी।

श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर ही अब पूरे परिवार का ख्याल रख रहे हैं। कई बार उन्होंने जाह्नवी और खुशी को डिनर और लंच पर बुलाया। कई मौकों पर अर्जुन के घर के बाहर जाह्नवी और खुशी अपने पापा बोनी कपूर के साथ देखी गईं। अब ये पहला मौका है जब अर्जुन कपूर अपनी बहनों के गले में हाथ डाले नजर आएं। इससे तो साफ लग रहा है कि अर्जुन ने जाह्नवी-खुशी को अपनी बहन के रूप में स्वीकार कर लिया है।

पहले अर्जुन ने खुशी के बगल में खड़े होकर तस्वीर खिंचवाई, लेकिन जब मीडिया ने रिक्वेस्ट की तो अर्जुन दोबारा आए और इस बार बिना बोनी के चारों भाई-बहन ने तस्वीर खिंचवाई। इस बार अर्जुन जाह्नवी के साथ खड़े नजर आए। चारों ने प्यार से साथ खड़े होकर तस्वीर क्लिक कराई।

श्रीदेवी की मौत से पहले अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका जाह्नवी और खुशी से किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन अब दिलों के बीच की दूरियां घट चुकी हैं, श्रीदेवी के जाने के बाद जाह्नवी और खुशी को संभालने के लिए उनके बड़े भाई अर्जुन और बड़ी बहन अंशुला सामने आ गए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन