नई दिल्ली: अर्जुन कपूर और हर्षवर्धन कपूर ने "भावेश जोशी सुपरहीरो" के प्रमोशनल गाना शूट किया| अभिनेता हर्षवर्धन कपूर और अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक गाने की शूटिंग की है जो फ़िल्म भावेश जोशी सुपरहीरो का प्रोमोशनल गीत है। हर्षवर्धन कपूर की आगामी फिल्म के इस डांस नंबर में अर्जुन कपूर विशेष अतिथि के रूप में नज़र आएंगे।
Related Stories
हम इससे पहले अर्जुन को उनकी पिछली फिल्मों में डांस करते हुए देख चुके है, लेकिन यह पहली बार होगा जब दर्शक उन्हें पूरी फिल्म में नहीं, बल्कि सिर्फ़ एक गाने पर डांस करते हुए दिखेंगे| अमित त्रिवेदी द्वारा रचित और मज़ेदार लिरिक्स से भरपूर "चवनप्राश" एक प्रोमोशनल गीत है।
यह हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म है जहाँ वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते है और यह पूरा ड्रामा उन्हें आम आदमी से सुपरहीरो बना देता है। एक्शन-पैक ट्रेलर में उन तीन दोस्तों के जीवन को दर्शया गया है जो धार्मिकता के मार्ग पर निकले हैं।
रोमांचकारी घटनाओं की एक श्रृंखला के बीच, उनका जीवन एक ऐसा मोड़ लेता है, जिससे एक आम आदमी 'भावेश जोशी सुपरहीरो' के रूप में सुपरहीरो बन जाता है। फ़िल्म में कई इंटेन्स एक्शन सीन और हैंड कॉम्बैट मुकाबला देखने मिलेगा जिसे एक अंतरराष्ट्रीय दल द्वारा डिजाइन किया गया है, और इसे मुंबई में और उसके आसपास के कुछ ऐसे स्थानों पर फ़िल्माया गया जिसे आजतक पहले कभी नही देखा गया।
ईरॉस इंटरनेशनल एंड फैंटम द्वारा प्रस्तुत, भावेश जोशी सुपरहीरो का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा किया गया है, जो 25 मई को रिलीज होने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म ईरॉस इंटरनेशनल, रिलायंस एंटरटेनमेंट, विकास बहल, मधु मंतेंना और अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित है।