1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में खूब धमाल मचा रहे हैं सितारे, झूम उठे अर्जुन, वरुण और जैकलिन

VIDEO: सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में खूब धमाल मचा रहे हैं सितारे, झूम उठे अर्जुन, वरुण और जैकलिन

 Published : May 05, 2018 11:56 am IST,  Updated : May 05, 2018 11:56 am IST

सोनम कपूर और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ही परिवारों में इस शादी की खूब जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर सोनम की घर में संगीत सेरेमनी की प्रैक्टिस भी शुरु हो चुकी है। दरअसल हाल ही में सोनम के संगीत समारोह के लिए की जा रही रिहर्सल के कुछ वीडियो भी सामने हैं।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ही परिवारों में इस शादी की खूब जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर सोनम की घर में संगीत सेरेमनी की प्रैक्टिस भी शुरु हो चुकी है। दरअसल हाल ही में सोनम के संगीत समारोह के लिए की जा रही रिहर्सल के कुछ वीडियो भी सामने हैं। जिसमें जैकलिन फर्नांडिज, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, वरुण धवन और अंशुला कपूर दिखाई दे रहे हैं। इनके साथ यहां घर के बाकी सदस्य और दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि सोनम और आनंद सिख रीति-रिवाजों से शादी करने वाले हैं। इनकी शादी में अब सिर्फ 3 दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में घरवाले पूरी तरह से इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि कहीं किसी भी तरह की कमी न रह जाए। शादी से एक दिन पहले मेहंदी सेरेमनी रखी जाएगा और कहा जा रहा है कि इसी दिन संगीत समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

शादी में जहां कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वहीं अनिल कपूर के घर फिल्मी सितारों का तांता लगना भी शुरु हो गया है। शुक्रवार की शाम को वरुण और जैकलिन के अलावा दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, सतीश कौशिश और संजय कपूर पत्नी के साथ अनिल कपूर के घर पहुंचे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन