1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स जल्द ही बनने वाली हैं मां, हॉस्पिटल में मिलने पहुंची दोनों बेटियां

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स जल्द ही बनने वाली हैं मां, हॉस्पिटल में मिलने पहुंची दोनों बेटियां

 Published : Jul 18, 2019 07:32 am IST,  Updated : Jul 18, 2019 07:32 am IST

अर्जुन रामपाल की प्रेग्नेंट गर्लफ्रें गैब्रिएला जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनके माता-पिता इंडिया आ चुके हैं। गैब्रिएला को अर्जुन के साथ अस्पताल जाते देखा गया। वहीं अर्जुन की दोनों बेटियां भी हॉस्पिटल पहुंची है।

Arjun rampal- India TV Hindi
Arjun rampal Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स जल्द ही मां बनने वाली है। अधिकतर गैब्रिएला किसी पार्टी या फिर डेट के लिए अर्जुन कपूर के साथ नजर आती रहती हैं। ऐसे में गैब्रिएला की नई तस्वीरें काफी वायरल हो रही है दोनों हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए। इस समय अर्जुन उनका खास ख्याल रख रहे है। उन्हें डिलीवर के लिए एडमिट कर दिया गया है।

हाल में ही उनके पैरेंट्स भी इंडिया आ गए थे। जो कि हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए। इतना ही नहीं अर्जुन की दोनों बेटियां भी हॉस्पिटल के बाहर नजर आईं।

arjun rampal
arjun rampal

गेब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक दक्षिण अफ्रीका की सुपर मॉडल रही हैं। उन्होंने गर्भवती होने की घोषणा सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर की थी।

इन तस्वीरों से साफ समझ आ रहा है कि जल्द ही अर्जुन के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। उन्हें डिलीवर के लिए एडमिट कर दिया गया है।

arjun rampal daughter
arjun rampal daughter

अर्जुन और ग्रेबिएला ने अभी तक शादी नहीं की है। दोनों एक साथ से रिलेशनशिप में है। वहीं पिछले साल अर्जुन ने अपनी पत्नी मेहर से तलाक लिया था। दोनों की शादी 20 साल लंबी चली। दोनों से 2 बेटियां मायरा और माहिका है।

ग्रेबिएला के बॉलीवुड में काम करने की बात करें तो वह फिल्म 'पलटन' में नजर आ चुकी है। जिसका निर्देशन जे पी दत्ता ने किया था। वह मंगलवार को अपने पैरेंट्स के साथ भेलपुरी खरीदती हुई नजर आईं थी।

ये भी पढ़ें-

बिना किसी गॉडफादर के बदल दिया सिनेमा जगत का हुलिया, प्रियंका चोपड़ा अब दुनिया में कर रही हैं भारत का नाम रौशन

Saaho के एक एक्शन सीन पर खर्च हुए 70 करोड़, प्रभास ने 5 ट्रकों और हेलीकॉप्टर से किए स्टंट

15 साल बाद लौटेगा 'Rendezvous with Simi Garewal' शो, रणवीर-दीपिका होंगे पहले गेस्ट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन