1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली की एक पार्टी ने बदल दी अर्जुन रामपाल की किस्मत, देखते ही देखते बन गए सुपरमॉडल से एक्टर

दिल्ली की एक पार्टी ने बदल दी अर्जुन रामपाल की किस्मत, देखते ही देखते बन गए सुपरमॉडल से एक्टर

 Published : Nov 25, 2020 11:31 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 12:24 am IST

अर्जुन रामपाल का 26 नवंबर को जन्मदिन है। अर्जुन के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।

Arjun Rampal- India TV Hindi
Arjun Rampal Image Source : INSTAGRAM/ARJUN RAMPAL

अर्जुन रामपाल का नाम सिनेमाजगत के उन सितारों में शामिल है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद अर्जुन पर अचानक एक फैशन डिजाइनर की नजर पड़ी और उसके बाद उनकी जिंदगी ऐसी बदली कि उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अर्जुन रामपाल का 26 नवंबर को जन्मदिन है। अर्जुन के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।

अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 को जबलपुर में हुआ था। अर्जुन मिलिट्री परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अर्जुन ने शुरुआती शिक्षा उसी स्कूल में ली जहां पर उनकी मां पढ़ाती थीं। इसके बाद अर्जुन ने आगे की पढ़ाई दिल्ली के हिंदू कॉलेज से की। एक बार अर्जुन दिल्ली की हाई प्रोफाइल पार्टी में गए थे वही वो दिन था जिस दिन उनकी किस्मत चमकने वाली थी। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की नजर अर्जुन पर पड़ी और वहां से अर्जुन ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। देखते ही देखते रोहित की मदद से अर्जुन मॉडलिंग इंडस्ट्री का चमकता सितारा बन गए। 

यहां तक कि अर्जुन ने साल 1994 में 'सोसाइटी फेस ऑफ द ईयर' अवॉर्ड भी जीता। मॉडलिंग की दुनिया में शोहरत कमाने के बाद अर्जुन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। अर्जुन की पहली फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' थी जो कि साल 2001 में रिलीज हुई थी। डेब्यू फिल्म से ही अर्जुन को क्रिटिक्स द्वारा सराहना मिली जिसके बाद इन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नॉमिनेट भी किया गया। 

शुरुआत में अर्जुन की कई सारी फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई इसके बाद 'डॉन' फिल्म से अर्जुन ने रफ्तार पकड़ी। अर्जुन की हिट फिल्म में 'रॉक ऑन', 'राजनीति' शामिल हैं। अर्जुन ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी। इनसे अर्जुन की दो बेटियां है। हालांकि अब ये दोनों अलग हो चुके हैं। मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में है। ग्रैबिएला से अर्जुन का एक बेटा भी है। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन