1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्पिता की बेटी आयत संग मामू सोहेल खान की प्यारी फोटो देख आपको भी आ जाएगा प्यार

अर्पिता की बेटी आयत संग मामू सोहेल खान की प्यारी फोटो देख आपको भी आ जाएगा प्यार

 Published : Jun 24, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 02:33 pm IST

अर्पिता की बेटी आयत का जन्म 27 दिसंबर 2019 को हुआ था। इसी दिन सलमान खान का भी बर्थडे होता है।

अर्पिता की बेटी आयत का जन्म 27 दिसंबर 2019 को हुआ था।- India TV Hindi
अर्पिता खान की बेटी आयत की फोटो हुई वायरल Image Source : INSTAGRAM: @ARPITAKHANSHARMA

घातक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग मास्क से लेकर ग्लव्स तक का इस्तेमाल कर रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान की नन्ही परी आयत शर्मा भी फेस शील्ड लगाकर मामू सोहेल खान के साथ घर के बाहर निकलीं। वो इतनी क्यूट लग रही हैं कि उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अर्पिता खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोहेल खान की फोटो शेयर की है, जिन्होंने आयत को गोद में उठाया हुआ है। उन्होंने अपनी बेटी को कोरोना वायरस से बचाने के लिए फेस शील्ड पहनाया है। पिंक कलर की ड्रेस में आयत बेहद क्यूट लग रही हैं।

कोरोना वायरस: सलमान खान, बहन अर्पिता खान और उनके बच्चों संग पनवेल फॉर्महाउस में हुए शिफ्ट

अर्पिता की बेटी को गोद लिए सोहेल खान
Image Source : अर्पिता की बेटी को गोद लिए सोहेल खानअर्पिता की बेटी को गोद लिए सोहेल खान

अर्पिता की बेटी आयत का जन्म 27 दिसंबर 2019 को हुआ था। उन्होंने भाई सलमान खान के जन्मदिन पर बेटी को जन्म देकर उन्हें गिफ्ट के तौर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट की थी।  

भारत में जब कोरोना वायरस के केस आने शुरू हुए थे तो सलमान खान, अर्पिता, आयुष शर्मा, आहिल और आयत के साथ कुछ और फैमिली मेंबर्स पनवेल स्थित फार्म हाउस चले गए थे।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन