पीएम मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की थी, फिल्मों का काम बंद हो गया है। सलमान खान 'राधे' की शूटिंग छोड़कर अपने परिवार के साथ पनवेल के फार्महाउस में शिफ्ट हो गए हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेता अपनी पसंदीदा जगह अपने फार्महाउस में अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा, उनके बच्चों आहिल और आयत के साथ-साथ अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए शिफ्ट हो गए हैं।
Related Stories
मुंबई मिरर में छपी ख़बरों के मुताबिक, सलमान अपना समय नन्ही परी आयत के साथ बिताना चाहते हैं,जो 27 दिसंबर को सलमान के जन्मदिन वाले दिन पैदा हुई थी। प्रकाशन ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "सलमान बच्चों के शौकीन हैं और सलमान खाली समय में अर्पिता, आयुष और उनके बच्चों आहिल और आयत के साथ समय बिताना चाहते हैं।"
सलमान खान अपनी पिछली चार फिल्मों- रेस 3, भारत, दबंग 3 और राधे के लिए बैक टू बैक शूटिंग कर रहे थे। अब जब लॉकडाउन की वजह से काम बंद है, तो वह इसे अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं।
दूसरी ओर, बुधवार को, सलमान खान प्रोडक्शंस ने एक नोटिस जारी किया था जिसमें कहा गया था कि 21 दिनों के लॉकडाउन के भारत सरकार के निर्देश के बाद अगली फिल्म राधे का काम रोक दिया गया है।
पीएम के 21 दिन के लॉकडाउन के फैसले को सलमान खान का समर्थन, रोके प्रोडक्शन के सारे काम