Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में बच्चों की खातिर ऋतिक रोशन के घर पर रह रही हैं सुजैन खान

लॉकडाउन में बच्चों की खातिर ऋतिक रोशन के घर पर रह रही हैं सुजैन खान

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Mar 25, 2020 05:09 pm IST, Updated : Mar 25, 2020 05:09 pm IST

कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान बच्चों के साथ समय बिताने के लिए सुजैन खान ऋतिक रोशन के घर आई हैं।

hrithik roshan and Sussanne Khan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन के घर रहने आई सुजैन खान

प्रधानमंत्री मोदी से कोरोना वायरस से बचने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है और लोगों से घर में रहने की अपील की है। लॉकडाउन के चलते सुजैन खान ने बच्चों के साथ रहने का फैसला लिया है। ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हुए काफी समय हो गया है। मगर दोनों बच्चों के लिए हमेशा साथ आ जाते हैं। अब इस महामारी में बच्चों के साथ रहने के लिए के सुजैन ऋतिक के घर गई हैं। ऋतिक ने सुजैन की फोटो शेयर करकेउन्हें शुक्रिया भी कहा है।

ऋतिक रोशन ने सुजैन की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे लिए एक पेरेंट के तौर पर अपने बच्चों से दूर रहना जब लॉकडाउन चल रहा हो तो काफी मुश्किल होता है। यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि इस कठिन समय में पूरी दुनिया सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के रूप में साथ आ गई है। इस दुनिया में गहरी अनिश्चितता और कई महीनों के लिए सामाजिक भेद और संभावित लॉकडाउन की संभावना के रूप में एक साथ आने को देखने के लिए दिल से दुआ है शायद।

कोरोना वायरस: एकता कपूर को हिट शो करना पड़ा ऑफएयर, बंद हुआ 'कुंडली भाग्य', 'कुमकुम भाग्य'

ऋतिक ने आगे लिखा-अपने बच्चों पर दूसरे पैरेंट के अधिकार का उल्लंघन किए बिना उनके करीब कैसे रखें जो अपने बच्चों के साथ रहने का समान अधिकारी है। ये प्यारी सुजैन की एक तस्वीर है, जिन्होंने अपने घर से अस्थायी रूप से बाहर आने का निर्णय लिया है ताकि हमारे दोनों बच्चें हम में से किसी से भी डिस्कनेक्ट महसूस न करें।

सुजैन इस को-पेरेंटिंग की जर्नी में मुझे समझने और साथ देने के लिए शुक्रिया। हमारे बच्चे यह स्टोरी बताएंगे। मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि अपने और अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए, हम सभी खुले दिल से प्यार, सहानुभूति, साहस, शक्ति व्यक्त करने का अपना तरीका ढूंढ निकालेंगे।

कोरोना वायरस लॉकडाउन: कंगना रनौत ने फैंस से नवरात्रि के दिनों का उपयोग करने की अपील की

आपको बता दें ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है जिसमें वह लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement