1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पीएम के 21 दिन के लॉकडाउन के फैसले को सलमान खान का समर्थन, रोके प्रोडक्शन के सारे काम

पीएम के 21 दिन के लॉकडाउन के फैसले को सलमान खान का समर्थन, रोके प्रोडक्शन के सारे काम

 Published : Mar 26, 2020 10:57 am IST,  Updated : Mar 26, 2020 10:57 am IST

पीएम के 21 दिन के लॉकडाउन के फैसले को सलमान खान का समर्थन, रोके प्रोडक्शन के सारे काम

लॉकडाउन के फैसले को...- India TV Hindi
लॉकडाउन के फैसले को सलमान खान का समर्थन Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: देशभर में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च रात को बारह बजे से लेकर अगले 21 दिनों तक पूरे देश में लॉकडाउन का आदेश दिया है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने देश की भलाई को ध्यान में रखते हुए दिए गए प्रधानमंत्री के इस आदेश को सिर आंखों पर लिया है। अब, सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने घोषणा की कि सरकार द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन के दौरान वे अपने सभी कार्यों को स्थगित कर रहे हैं।

कंपनी के आधिकारिक हैंडल ने इस बात की घोषणा करते हुए एक पोस्ट साझा की। इसमें लिखा है, "कोरोना वायरस की वजह से इस परीक्षा की घड़ी में हम भारत सरकार के 21 दिनों के लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करते हुए अपने सभी कार्यों को होल्ड पर डाल रहे हैं। घर पर रहें, सुरक्षित रहें!"

सलमान अपने अगले 'राधे: योर मोस्ट भाई' पर काम करने में व्यस्त थे, हालांकि, कोविड -19 के प्रकोप के कारण फिल्मांकन रोक दिया गया था। इस फिल्म में भाईजान के साथ दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ हैं। फिल्म को प्रभु देवा निर्देशित कर रहे हैं।

इस बीच, COVID-19 ने पूरी दुनिया को स्थिर कर दिया है। सभी को संक्रमण से बचने के लिए घर पर रहने के लिए कहा गया है। सेलेब्स अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो को साझा करते रहे हैं कि वे अपना खाली समय घर पर कैसे बिता रहे हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन