नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 11 की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट अर्शी खान अपनी अदाओं की वजह से हमेशा चर्चा में रहती थीं। साथ ही हितेन तेजवानी के साथ उनकी नोंकझोंक भी दर्शकों को काफी एंटरटेन किया था। अब बिग बॉस खत्म हो चुका है लेकिन अर्शी ने अपने दर्शकों को एंटरटेन करना नहीं छोड़ा है। हाल ही में अर्शी खान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वो रश्क ए कमर गाने पर कमर हिलाती नजर आ रही हैं।
Related Stories
बिग बॉस के घर में अर्शी खान कई बार विवादों में रहीं, कभी शिल्पा तो कभी हिना खान से लड़कर खूब हंगामा किया। हालांकि विकास गुप्ता और हितेन तेजवानी के साथ अर्शी की खूब जमती थी। अब बॉक्स क्रिकेट लीग में अर्शी खान अपने जलवे दिखा रही हैं। बॉक्स क्रिकेट लीग के ट्विटर हैंडल से ही अर्शी खान का वीडियो शेयर किया गया है, जहां वो अंपायर के सामने ही रश्क ए कमर पर डांस करने लगीं। दरअसल वो अपने फैंस को डांस के जरिए कुछ टास्क दे रही हैं।
यहां देखिए वीडियो-
अर्शी खान के साथ-साथ आइटम गर्ल राखी सावंत भी बीसीएल का जमकर लुत्फ उठा रही हैं। वहीं बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सोनावाला ने भी बीसीएल के लिए ठुमके लगाएं।
पूजा बनर्जी का भी डांस देख लीजिए।