नई दिल्ली: छोटे पर्दे का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' का खिताब वैसे तो शिल्पा शिंदे ने अपने नाम करवाया है। लेकिन शो खत्म होने के बाद से ही इसके सभी कंटेस्टेंट सुर्खियों में बने रहते हैं। आए दिन कभी ये पार्टी करते नजर आते हैं तो कभी फोटोशूट करवाते। इन कंटेस्टेंट की लिस्ट में अर्शी खान एक ऐसा नाम बन गया है, जो अक्सर चर्चा में रहता है। इस बार वह एक खास अंदाज में नजर आ रही हैं। इन दिनों वह अपने एक फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में गई हैं। इसमें वह दुल्हन बनी हुई दिखाई दे रही हैं। यहां उन्होंने गोल्डन और ब्लैक लंहगे के साथ रेड कलर का दुपट्टा लिया हुआ है।
Related Stories
इसके साथ उन्होंने व्हाइट और रेड कलर के स्टोन वाली ज्वैलरी पहनी हुई है। अर्शी की यह तस्वीरें उन्हीं के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई हैं। उन्होंने यह फोटोशूट एक मैगजीन के लिए करवाया है। उनका कहना है कि वह सिर्फ सलमान के कारण ही लगातार लाइमलाइट में बनी हुई है। बता दें कि अर्शी इन दिनों अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं और इसके लिए वह जिम में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने लगी हैं। जल्द ही उन्हें पर्दे पर अभिनय करते हुए भी देखा जाने वाला है।
पिछले दिनों खबर आई थी कि उन्हें 'बाहुबली' प्रभास के साथ एक फिल्म के लिए ऑफर दिया गया है। इसके अलावा खबरों के मुताबिक ऐसा भी कहा जा रहा है कि अर्शी को 'खतरों के खिलाड़ी' में भी देखा जाने वाला है। इसके लिए वह अपनी स्वीमिंग क्लासेस पर भी काफी फोकस कर रही हैं।