1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गदर' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में काम कर चुके अभिनेता अब 'मेरे साईं' में इस लुक में आएंगे नजर

'गदर' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में काम कर चुके अभिनेता अब 'मेरे साईं' में इस लुक में आएंगे नजर

 Published : Mar 27, 2018 09:38 am IST,  Updated : Mar 27, 2018 09:38 am IST

'मेरे साईं' सीरियल सोनी चैनल पर प्रसारित होता है।

मेरे साईं- India TV Hindi
मेरे साईं

नई दिल्ली: 'गदर - एक प्रेम कहानी' और 'टॉयलेट - एक प्रेम कथा' में अभिनय कर चुके अभिनेता अरुण सिंह टीवी सीरियल 'मेरे साईं' में देवीदास का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। सीरियल में वह एक गुरु का किरदार निभा रहे हैं जो विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाता है और ज्ञान प्राप्त करता है।

अरुण सिंह ने एक बयान में कहा, "मैं देवीदास का किरदार निभा रहा हूं जो ईश्वरत्व और भक्ति का जानकार है। कहानी के अनुसार वह हिमालय से कई सालों बाद शिरणी लौटा है और उसे महसूस होता है कि गांव के लोग साईं के बारे में बात कर रहे हैं।"

वह कहते हैं, "इससे उसके गर्व को चोट पहुंचती है और वह साईं को धर्म और भगवान पर शास्त्रार्थ की चुनौती देता है। 'मेरे साईं' के सेट पर अच्छा माहौल होने के कारण वहां काम करना मजेदार रहा। सेट पर पहले दिन तो मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं किसी धार्मिक स्थान पर पहुंच गया हूं।"

'मेरे साईं' सीरियल सोनी चैनल पर प्रसारित होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन