1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर्यन की जमानती बन जूही चावला ने यूं निभाई SRK संग दोस्ती, फिल्म और बिजनेस ऐसा है मजबूत रिश्ता

आर्यन की जमानती बन जूही चावला ने यूं निभाई SRK संग दोस्ती, फिल्म और बिजनेस ऐसा है मजबूत रिश्ता

 Written By: Shipra Saxena
 Published : Oct 29, 2021 06:55 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 11:25 pm IST

जूही चावला ने शुक्रवार को ऐसा फैसला लिया है जिससे शाहरुख खान का दिन और भी खास बन गया। जूही आर्यन खान की जमानती बन गई हैं। यहां तक कि उन्होंने एक लाख का बॉन्ड भी भरा है। 

Juhi,Shahrukh khan and aryan- India TV Hindi
Juhi,Shahrukh khan and aryan Image Source : TWITTER/ NAYANTHARA FAN ACCOUNT

शाहरुख खान को जन्मदिन से पहले ही बर्थडे और दीवाली का तोहफा मिल चुका है। उनके दिल के टुकड़े को 27 दिन बाद 28 अक्टूबर को बेल मिली थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही ऐसी उम्मीद थी आर्यन खान की घर वापसी शाम तक हो जाएगी। लेकिन जेल तक जमानत के पेपर शाम 5:30 बजे तक नहीं पहुंचे जिस वजह से उनकी रिहाई शुक्रवार को नहीं हो पाई। आर्यन खान की जमानती कार्रवाई के दौरान एक नाम जो उभर कर आया वो बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला का है। जूही शाहरुख खान की अच्छी दोस्त हैं। इसी दोस्ती को निभाते हुए जूही ने शुक्रवार को एक ऐसा काम किया जिससे किंग खान के लिए ये दिन और भी खास हो गया। 

Aryan Khan Drugs Case Live Updates: आज भी जेल में रहेंगे आर्यन खान, 5:30 तक नहीं पहुंचे जमानत के पेपर

Shahrukh Khan and Juhi Chawla
Image Source : TWITTER/¶¶~SRK_INDORE_CFC™¶¶Shahrukh Khan and Juhi Chawla

जूही चावला सेशंस कोर्ट में आर्यन खान की जमानती बनीं और आर्यन के लिए 1 लाख का बॉन्ड भी भरा। जूही के इस फैसले से फिल्मों से आईपीएल और अब जमानती बनने तक शाहरुख और जूही की दोस्ती का रिश्ता और भी मजबूत हो गया है। 

Raju Ban Gaya Gentleman
Image Source : TWITTER/VK || SRKTIANRaju Ban Gaya Gentleman

Aryan Khan Bail Order: इन शर्तों के आधार पर अदालत ने आर्यन खान को दी जमानत

खास बात है कि जब आर्यन खान जेल में थे तो उनसे मिलने बॉलीवुड के कई सितारे गए। लेकिन शाहरुख ने उन सभी सितारों के बीच जूही चावला को आर्यन खान का जमानती बनाया। किंग खान के इस फैसले से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इन दोनों की दोस्ती बॉलीवुड में काफी पुरानी और मजबूत है। 

Raju Ban Gaya Gentleman
Image Source : TWITTER/ VK || SRKTIANRaju Ban Gaya Gentleman

शाहरुख खान और जूही ने कई फिल्मों में एक साथ दिखाई दिए हैं। इन दोनों की बॉक्स ऑफिस पर पहली फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' थी जो कि साल 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से जूही और शाहरुख की फिल्मों का जो सिलसिला शुरू हुआ वो देखते ही देखते को-एक्टर से दोस्ती में बदल गया। 'राम जाने', 'यस बॉस', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' जैसी कई हिट फिल्में इन दोनों सितारों ने एक साथ दीं। इसके बाद दोनों ने बिजनेस पार्टनर बनने का फैसला किया और साल 2008 में आईपीएल टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' खरीदी। ये दोनों सितारे अक्सर अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने आईपीएल मैच के दौरान दिख जाते हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन