Aryan Khan Drugs Case Live Updates: बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रूज शिप ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आर्यन खान को गुरुवार को जमानत दे दी। 27 दिन बाद आर्यन खान को इस केस में जमानत मिली है। मुंबई के तट से एक क्रूज़ जहाज पर दो अक्टूबर को छापेमारी के बाद एनसीबी ने अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन को गिरफ्तार किया था। इस मामले ने कई विवादों को जन्म दिया तथा केंद्रीय एजेंसी और उसके अधिकारी भी उनमें घिर गये। आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि शुक्रवार को आर्यन जेल से रिहा हो जाएंगे। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। सेशंस कोर्ट से जेल तक जमानत के पेपर 5:30 तक नहीं पहुंच पाए। जिसकी वजह से आर्यन खान की रिहाई अब शनिवार को हो सकती है।
Related Stories





