1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर्यन खान को बेल मिलते ही सुहाना खान ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- 'आई लव यू'

आर्यन खान को बेल मिलते ही सुहाना खान ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- 'आई लव यू'

 Published : Oct 29, 2021 12:10 am IST,  Updated : Oct 29, 2021 12:10 am IST

आर्यन खान को बेल मिलने के बाद सुहाना खान ने प्यार भरा पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है।

Suhana Khan post- India TV Hindi
Suhana Khan post Image Source : INSTAGRAM/SUHANA KHAN

शाहरुख खान के परिवार के लिए आज का दिन बेहद खास है। 27 दिनों के बाद उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में बेल मिली जिसके बाद बेसब्री से उनका परिवार अपने दिल के टुकड़े से मिलने का इंतजार कर रहा है। इस बीच आर्यन खान की छोटी बहन सुहाना खान ने अपने भाई की जमानत के बाद पहला पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सुहाना ने अपने भाई के लिए खास मैसेज लिखा।

आर्यन खान को बेल मिलते ही शाहरुख खान की तस्वीर वायरल, वकील सतीश मानशिंदे और लीगल टीम के साथ दिखे खुश

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन की पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुहाना खान और आर्यन खान अपने पिता शाहरुख खान के साथ मौज मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए सुहाना खान ने कैप्शन में लिखा- 'आई लव यू।'

सुहाना के इस पोस्ट से आप समझ सकते हैं कि इस मुश्किल घड़ी में वो अपने आप को किस तरह से संभाल रही होंगी। फिलहाल आर्यन खान को बेल मिल चुकी है। शुक्रवार को बेल ऑर्डर आने के बाद आर्यन खान जेल से जमानत पर रिहा हो जाएंगे। इस वक्त आर्यन मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। 

 
 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन