1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंग्लैंड की 'यूनिवर्सिटी ऑफ Salford' ने आशा भोसले को डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

इंग्लैंड की 'यूनिवर्सिटी ऑफ Salford' ने आशा भोसले को डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

 Published : Oct 07, 2019 05:42 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 06:28 pm IST

भारत की मशहूर पार्श्वगायक आशा भोसले को इंग्लैंड के 'यूनिवर्सिटी ऑफ Salford' के द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

आशा भोसले- India TV Hindi
आशा भोसले

भारत की मशहूर पार्श्वगायक आशा भोसले को इंग्लैंड के 'यूनिवर्सिटी ऑफ Salford' के द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इंग्लैंड के मैन्चेस्टर के इतने बड़े यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि मिलना अपने आप में बड़ी बात है। 'जरा सा झूम लूं मैं' सिंगर आशा भोसले जी ने अपनी ट्विटर हैंडल से फोटो शेयर करते इस बात की जानकारी दी है।

भारतीय संगीत के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि किसी सिंगर को इतने बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया है। आशा भोसले को 'आशा ताई' के नाम से भी लोग जानते हैं। इससे पहले भी साल 2011 में प्रसिद्ध पार्श्वगायिका आशा भोंसले के एकल गायन की स्टूडियो में सर्वाधिक रिकार्डिग होने के कारण उनका नाम 'गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड' में दर्ज कर लिया गया था। आशा भोसले ने अपने गायकी से भारतीय संगीत को एक नया मुकाम पर पहुंचाया है।

 

ये भी पढ़ें

विनोद खन्ना की बर्थ एनिवर्सिरी पर पूरी हुई 'दबंग 3' की शूटिंग, सलमान खान ने शेयर किया खास Video

Saina Nehwal Biopic के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, साइना ने कही ये बात

Bigg Boss 13 Day 7 review: शेफाली बग्गा ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया टारगेट, लेकिन सलमान और हिना का ऐसा रहा रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन