मुंबई: बैडमिंटन प्येलर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) पर बायोपिक बन रही है, जिसमें पहले श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) लीड रोल निभा रही थीं, लेकिन किसी कारण उन्होंने फिल्म को अलविदा कह दिया। अब श्रद्धा की बजाए परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इस बायोपिक में नज़र आएंगी। वह जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू करेंगी, लेकिन इसके पहले उनका एक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बैडमिंटन की प्रैक्टिस करती नज़र आ रही हैं।
Related Stories
इस फोटो को साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें परिणीति ने हाथ में शटलकॉक पकड़ा है। इस लुक में वो काफी इंप्रेसिव लग रही हैं। खबरों की मानें तो वो पिछले कई महीने से इस बायोपिक के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं।
साइना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस यात्रा के लिए एक साथ आगे देख रहे हैं! टीम #SainaNehwalBiopic को मेरी शुभकामनाएं...'
परिणीति चोपड़ा भी पहले प्रैक्टिस की फोटो शेयर कर चुकी हैं।
इस बायोपिक को अमोल गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। साइना नेहवाल की बायोपिक के अलावा परिणीति 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में भी नज़र आएंगी। इसके अलावा 'संदीप और पिंकी फरार' भी जल्द ही रिलीज होगी, जिसमें अर्जुन कपूर लीड एक्टर हैं।
Also Read:
दशहरा के पहले 'रावण' के अवतार में नज़र आए सैफ अली खान, देखें Laal Kaptaan का नया पोस्टर
Video: मम्मी के साथ डोसा खाने पहुंचीं सारा अली खान, मजाक में पूछ लिया ऐसा सवाल कि...