1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, अब तक ये बॉलीवुड स्टार लगवा चुके हैं टीका

आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, अब तक ये बॉलीवुड स्टार लगवा चुके हैं टीका

 Published : Apr 07, 2021 07:32 am IST,  Updated : Apr 07, 2021 12:35 pm IST

अभिनेत्री रेणुका शहाणे, शेफाली शाह और अभिनेता आशुतोष राणा ने मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली। 54 साल की अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने अपने पति और अभिनेता आशुतोष राणा के साथ मुंबई के बीकेसी टीका केंद्र की अपनी तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया।

corona vaccine - India TV Hindi
आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने लगवाई कोरोना वैक्सीन Image Source : TWITTER/RENUKA SHAHANE

अभिनेत्री रेणुका शहाणे, शेफाली शाह और अभिनेता आशुतोष राणा ने मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली। 54 साल की अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने अपने पति और अभिनेता आशुतोष राणा के साथ मुंबई के बीकेसी टीका केंद्र की अपनी तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया।

उन्होंने केंद्र के चिकित्सकों और नर्सों का उनकी सेवा के लिए धन्यवाद किया। अभिनत्री ने ट्वीट कर कहा "आज हमने वैक्सीन की पहली डोज ली। वैक्सीन लगवाएं, मास्क पहने, सामाजिक दूरी बनाए रखें और अपने हाथ सेनेटाइज करते रहें।"

शेफाली शाह

48 साल की शेफाली शाह ने टीका लगवाने के बाद अपनी बिल्ली के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की।

अमिताभ बच्चन

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। अभिनेता ने अपने ऑफीशियल ब्लॉग पर ये बात जाहिर की। 78 वर्षीय अभिनेता ने खुलासा किया कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन को छोड़कर परिवार के हर सदस्य को कोरोनो वायरस वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। पिछले महीने अमिताभ बच्चन ने संकेत दिया था कि उन्हें जल्द ही टीका लगने वाला है।

अमिताभ बच्चन ने लिखा, "टीकाकरण किया गया। सभी ने परिवार और कर्मचारियों के लिए कल कोविड-19 की जांच की गई। परिणाम आज आए। सभी अच्छे, किसी को कोविड नहीं है इसलिए टीका लगाया गया।"

रोहित शेट्टी

निर्देशक रोहित शेट्टी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। रोहित शेट्टी ने मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। तस्वीर शेयर कर रोहित शेट्टी ने लिखा, ''फिल्मों के लिए एक्शन और स्टंट, आपको रियल लाइफ में खतरों के खिलाड़ी नहीं बनाता। वैक्सीन लगवाएं। कोविड-19 से लड़ने का यही एक मात्र तरीका है। मुझे आज नानावटी हॉस्पिटल में वैक्सीन लगाया गया। सभी स्टाफ और शुक्रिया।''

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वैक्सीन लेने के दौरान की तस्वीर को शेयर कर फ्रंटलाइन वर्कर्स का शुक्रिया अदा किया।

दिलीप जोशी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने भी गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। अभिनेता ने अपने इस एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने अपने चाहनेवालों को तस्वीर शेयर कर एक खास संदेश भी दिया। 

दिलीप जोशी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''असली मजा सब के साथ आता है. मेरी पत्नी और मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है।अगर आप भी कोरोना का टीका लगवाने के लिए क्वालिफाई हैं, तो जरूर वैक्सीनेशन करवा लें। होली स्पिरिट अस्पताल का खास शुक्रिया जिन्होंने वैक्सीनेशन का अनुभव अच्छा कर दिया।''

तुषार कपूर

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर ने भी कोविड वैक्सीन लगवा ली है। तुषार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।

राम कपूर

'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे फेमस टीवी सीरियल में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर राम कपूर ने भी वैक्सीन की पहले डोज ली है। उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका फनी अंदाज नजर आ रहा है। राम कपूर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

अभी तक फिल्म जगत की कई हस्तियां कोविड-19 टीका लगवा चुकी हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, जया बच्चन, एश्वर्य राय, सलमान खान, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, जीतेंद्र आदि प्रमुख नाम हैं जो टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।

यहां पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी हुईं कोविड पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पहले म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' ने मचाया धमाल, मिले 60 मिलियन व्यूज

सोनू सूद ने उनके नाम पर ठगी करने वाले को पकड़ने पर तेलंगाना पुलिस को दिया धन्यवाद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन