1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अश्विनी अय्यर तिवारी ने कंगना रनौत के साथ किया 'पंगा' का ऐलान, शेयर किया इमोशनल वीडियो

अश्विनी अय्यर तिवारी ने कंगना रनौत के साथ किया 'पंगा' का ऐलान, शेयर किया इमोशनल वीडियो

 Published : Aug 21, 2018 02:35 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 02:35 pm IST

अश्विनी अय्यर तिवारी एक बार फिर से अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ तैयार हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में एक वीडियो के जरिए अपनी अगली फिल्म 'पंगा' की घोषणा की है। बता दें कि उनकी इस फिल्म में इंडस्ट्री की 'क्वीन' कही जाने वालीं अभिनेत्री कंगना रनौत मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।

Ashwiny Iyer Tiwari announces ‘Panga’ starring Kangana Ranaut- India TV Hindi
Ashwiny Iyer Tiwari announces ‘Panga’ starring Kangana Ranaut

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मकार अश्विनी अय्यर तिवारी एक बार फिर से अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ तैयार हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में एक वीडियो के जरिए अपनी अगली फिल्म 'पंगा' की घोषणा की है। बता दें कि उनकी इस फिल्म में इंडस्ट्री की 'क्वीन' कही जाने वालीं अभिनेत्री कंगना रनौत मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। इस वीडियो में कंगना और फिल्म के बाकी सितारों की फैमिली फोटोज को दिखाया गया है। जिसमें उनके परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पल नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही हर कलाकार ने अपने परिवार को लेकर जो शानदार लाइने कहीं हैं वो इस वीडियो में पढ़ी जा सकती हैं। इस वीडियो और इसके साथ दिए गए कैप्शन को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी परिवार के बारे में हैं। जो हमारे हर सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा होता है और जिसके लिए हम किसी भी मुसीबत का डटकर सामने करने के लिए तैयार रहते हैं।

'निल बट्टे सन्नाटा' और 'बरेली की बर्फी' जैसी एक अलग कॉन्सेप्ट वाली फिल्में देने वालीं अश्विनी अय्यर तिवारी इस बार फिर भी से कुछ अलग पेश करने जा रही हैं। उनकी इस वीडियो ने पहले ही दर्शकों के दिलों में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ा दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन