1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर लता मंगेशकर और कंगना ने किया ये ट्वीट, हो रहा वायरल

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर लता मंगेशकर और कंगना ने किया ये ट्वीट, हो रहा वायरल

 Published : Aug 16, 2020 02:34 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 02:35 pm IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। स्वर कोकिका लता मंगेशकर और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी।

Lata, Atal and Kangana- India TV Hindi
Lata, Atal and Kangana Image Source : INSTAGRAM/OFFICIAL ACCOUNT

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। आम हो या खास हर कोई अटल जी को अपनी-अपनी तरफ से याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहा है। स्वर कोकिका लता मंगेशकर और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी। 

लता मंगेशकर ने कैप्शन के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो के बोल हैं क्या खोया क्या पाया। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लता दीदी ने लिखा- 'मेरे पिता समान, श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की आज पुण्यतिथि है। मैं उनकी याद को विनम्र अभिवादन करती हूं।'

कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'अटल जी हिमांचल से अति स्नेह करते थे। वो मनाली में रहते थे। अगर वो जिंदा होते तो मेरे पड़ोसी होते और शायद उनसे मिलने का कोई रास्ता निकलता, अटल जी को उनकी पुण्य तिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।'

आपको बता दें, आज सुबह ही अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक 'सदैव अटल' पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इनके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी.नड्डा ने भी 'सदैव अटल' पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य और पोती निहारिका ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन