1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर-आलिया की फिल्म सुपरहीरो पर नहीं बल्कि इस पर है आधारित

रणबीर-आलिया की फिल्म सुपरहीरो पर नहीं बल्कि इस पर है आधारित

 Published : Feb 02, 2017 03:46 pm IST,  Updated : Feb 02, 2017 03:46 pm IST

रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसके बाद वह अपने दोस्त फिल्म निर्माता आयान मुर्खजी की फिल्म पर काम शुरु कर देंगे। वैसे पिछले काफी समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा बनी हुई है।

ranbir- India TV Hindi
ranbir

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसके बाद वह अपने दोस्त फिल्म निर्माता आयान मुर्खजी की फिल्म पर काम शुरु कर देंगे। वैसे पिछले काफी समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा बनी हुई है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि आयान की यह फिल्म सुपर हीरो ड्रामा है। लेकिन हाल ही में उन्होंने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

इसे भी पढ़े:-

इस फिल्म में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब ये दोनों पर्दे पर साथ काम करते हुए दिखेंगे। इस फिल्म को हॉलीवुड सुपरहीरो कॉमेडी ‘डेडपुल’ का रिमेक बताया जा रहा है। रणबीर के दोस्त अयान ने कहा, “बहुत लोग इसे सुपरहीरो फिल्म बता रहे हैं लेकिन ऐसा है नहीं। वास्तव में यह आज के समय की रोमांटिक कहानी पर आधारित फिल्म है।“ अयान ने बताया कि रणबीर के संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वह अगस्त में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म ‘लॉयन’ के प्रीमियर के अवसर पर अयान ने यह बात कही। निर्देशक संजय लीला भंसाली पर करणी सेना के सदस्यों के कथित हमले के बारे में पूछे जाने पर अयान ने कहा कि जो भंसाली को जानते हैं, उनके लिए यह एक झटके की तरह है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन