1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना को नई चीजें करती हैं इम्प्रेस

आयुष्मान खुराना को नई चीजें करती हैं इम्प्रेस

 Published : Jan 24, 2020 06:28 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 06:28 pm IST

पर्दे पर आम आदमी का किरदार निभाने के लिए मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि किसी भी तरह की नवीनता उन्हें प्रभावित करती है।

आयुष्मान खुराना- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना

कोलकाता: पर्दे पर आम आदमी का किरदार निभाने के लिए मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि किसी भी तरह की नवीनता उन्हें प्रभावित करती है।

गुरुवार को टाटा स्टील कोलकाता लिट्रेसी मीट में खुराना ने कहा, "नवीनता मुझे प्रभावित करती है, चाहे वह किसी भी प्रकार का हो, आकार का हो या किसी भी रूप में हो। हिंदी सिनेमा में यह पहला प्रयास हो सकता है। लेकिन उसने मुझे प्रभावित किया है।"

अभिनेता ने आगे कहा, "9 से 5 की संसारिक दुनिया में रहने वाला कोई भी व्यक्ति जो जिंदगी को प्रेरित कर रहा है, वह मुझे प्रभावित कर सकता है, क्योंकि एक कलाकार के नाते आपका जीवन काफी वाइब्रेंट होता है। हर दिन आपका किरदार अलग होता है।"

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन