मुंबई: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उन्होंने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को समर्पित किया है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल, आयुष्मान खुराना की एक मूवी रिलीज होने वाली है, जिसका नाम 'बाला' है। वहीं, अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'हाउसफुल 4' में उनके किरदार का नाम बाला है। ऐसे में आयुष्मान ने अक्षय को टैग करते हुए ये वीडियो शेयर किया है।
Related Stories
आयुष्मान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बाला को पुकारा और बाला आ गया! अक्षय कुमार सर हम भी जल्द आ रहे हैं...।'
इस वीडियो में आयुष्माना 'बाला' फिल्म के गेटअप में हैं और वो ग्रुप के साथ मजेदार डांस कर रहे हैं। उनके स्टेप्स शानदार हैं। उनके साथी 'बाला बाला' चिल्ला रहे हैं और बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है।
बता दें कि 'बाला' 22 नवंबर और 'हाउसफुल 4' 26 अक्टूबर 2019 को रिलीज हो रही है।
Also Read:
आयुष्मान खुराना ने अक्षय कुमार को 'हाउसफुल 4' की दी बधाई, कहा- 'बाला को पुकारा, बाला आ गया'