1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयु्षमान खुराना ने भूमि पेडनेकर के साथ 'धीमे-धीमे' गाने पर किया डांस, देखिए वीडियो

आयु्षमान खुराना ने भूमि पेडनेकर के साथ 'धीमे-धीमे' गाने पर किया डांस, देखिए वीडियो

 Published : Nov 16, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 05:11 pm IST

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने 'धीमे-धीमे' गाने पर डांस किया है। जिसकी वीडियो भूमि ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ayushmann khurrana and bhumi pednekar dance video- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की डांस वीडियो।

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बाला' हाल ही में रिलीज हुई है। लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है और जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। भूमि पेडनेकर की बैक टू बैक फिल्में आई जा रही हैं। 'बाला' के बाद उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो' रिलीज होने वाली है। भूमि और आयुष्मान ने पति पत्नी वो के गाने पर डांस किया है।

भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ पति पत्नी और वो के गाने 'धीमे-धीमे' पर डांस कर रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री शानदार है। इस जबरदस्त डांस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर तीन फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। शुभ मंगल सावधान, दम लगा के हइशा और अब बाला। इन तीनो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

आपको बता दें फिल्म 'पति पत्नी और वो' में भूमि पेडनेकर इस गाने पर कार्तिक आर्यन के साथ डांस करती नजर आई हैं। फिल्म में कार्तिक और भूमि के साथ अनन्या पांडे अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 1978 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का रीमेक है। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन