1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है 'प्रोफाइल पिक्चर', आयुष्मान खुराना से अर्जुन कपूर तक, इन सेलेब्स ने शेयर की अपनी फोटोज

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है 'प्रोफाइल पिक्चर', आयुष्मान खुराना से अर्जुन कपूर तक, इन सेलेब्स ने शेयर की अपनी फोटोज

 Published : Jan 25, 2020 08:19 am IST,  Updated : Jan 25, 2020 08:27 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंकेडीन और टिंडर की फोटोज का एक कोलाज बनाकर शेयर किया जा रहा है।

Profile Picture Trend on social media- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है प्रोफाइल पिक्चर चैलेंज

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कुछ भी वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता। फिर चाहे वो वीडियो हो, मीम हो या फिर चैलेंज। इन दिनों इंटरनेट पर 'प्रोफाइल पिक्चर' खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आयुष्मान खुराना और अर्जुन कपूर जैसे सेलिब्रिटीज भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। चाहे ट्विटर हो या फिर इंस्टाग्राम, हर जगह लोग अपनी प्रोफाइल पिक्चर्स का कोलाज बनाकर फोटोज शेयर कर रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंकेडीन और टिंडर की फोटोज का एक कोलाज बनाकर शेयर किया जा रहा है। इसको लेकर कई फनी रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

जैसे आयुष्मान खुराना ने अपनी फेसबुक, लिंकेडीन, इंस्टाग्राम और टिंडर की फोटोज के साथ-साथ 'ड्रीम गर्ल' और 'बाला' मूवीज में खुद के लुक की फोटो भी लगाई है। ये कोलाज बेहद फनी है।

प्रियंका चोपड़ा ने तो वीडियो का ही कोलाज बना दिया है, जिसमें वो फेसबुक फोटो में पति निक जोनस के साथ नज़र आ रही हैं। उनके कोलाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

वहीं, अर्जुन कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी कई फनी फोटोज शेयर की हैं। 

arjun kapoor
अर्जुन कपूर ने भी अपनी फोटोज का कोलाज बनाकर शेयर किया

Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर ने  फोटोज का कोलाज बनाकर शेयर किया

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी अपकमिंग मूवी 'हैक्ड' से अपनी कुछ फोटोज का कोलाज बनाकर शेयर किया है। 

पॉपुलर एक्टर सुमित व्यास ने भी अपनी प्रोफाइल पिक्चर्स का कोलाज बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन