1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना ने कहा- कम उम्र में माता-पिता बनना अच्छा

आयुष्मान खुराना ने कहा- कम उम्र में माता-पिता बनना अच्छा

 Published : Dec 21, 2018 05:00 pm IST,  Updated : Dec 21, 2018 05:00 pm IST

आयुष्मान खुराना 28 साल की उम्र में पिता बन गए थे। उनका कहना है कि कम उम्र में माता-पिता बनना अच्छा होता है।

Ayushmann Khurrana, Tahira Kashyap- India TV Hindi
Ayushmann Khurrana, Tahira Kashyap Image Source : INSTAGRAM

आयुष्मान खुराना 28 साल की उम्र में पिता बन गए थे। उनका कहना है कि कम उम्र में माता-पिता बनना अच्छा होता है। आयुष्मान ने 24 साल की उम्र में 2008 में ताहिरा कश्यप से शादी की थी। 2012 में उनके बेटे विराजवीर और 2014 में बेटी वरूष्का का जन्म हुआ था।

आयुष्मान ने चैट शो 'फेमसली फिल्मफेयर सीजन 2' की शूटिंग के दौरान अपने बच्चों के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "आज, मुझे चश्मा पहनना पड़ा क्योंकि मैं सुबह शूटिंग के लिए जल्दी उठा। बेटी का स्पोर्ट्स डे था और मैं अन्य माता-पिता के साथ 100 मीटर की दौड़ जीतने के लिए तैयार था क्योंकि मैं वहां सबसे कम उम्र का था।"

उन्होंने कहा, "मैं बहुत उत्साहित था, लेकिन दुख की बात है कि ऐसा नहीं हो पाया। एक युवा माता पिता होना अच्छा है। आपके पास एनर्जी होती है और आप उनके साथ बड़े हो रहे होते हैं।"

उनका कहना है कि पियानो बजाने में उनका बेटा उनसे बहुत ज्यादा टैलेंटेड है।

आयुष्मान के लिए साल 2018 बहुत अच्छा रहा है। इस साल उनकी दो फिल्में 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' रिलीज हुई, जो दर्शकों को बहुत पसंद आई।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Zero Movie Review: सपनों की दुनिया में लेकर जाती है शाहरुख खान और आनंद एल रॉय की फिल्म 'ज़ीरो'

Yo Yo is Back: यो यो हनी सिंह का जबरदस्त गाना 'मखना' हुआ रिलीज

दानिश जेहन के निधन पर सारा अली खान ने जाहिर किया दुख, शेयर किया ये Video

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन