1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dream Girl Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'ड्रीम गर्ल', कमाए इतने करोड़

Dream Girl Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'ड्रीम गर्ल', कमाए इतने करोड़

 Published : Sep 14, 2019 09:41 am IST,  Updated : Sep 14, 2019 01:29 pm IST

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। ड्रीम गर्ल आयुष्मान की ओपनिंग पर सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है।

Dream girl box office collection day 1- India TV Hindi
Dream girl box office collection day 1

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल रिलीज हो गई है और लोगों को भी काफी पसंद आ रही है। फिल्म में आयुष्मान के साथ नुशरत भरुचा अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। जी हां, फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। ड्रीम गर्ल आयुष्मान खुराना की ओपनिंग डे पर अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके ड्रीम गर्ल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। फिल्म ने पहले दिन 10.05 करोड़ कमाए हैं।

Dream girl Movie Review: 

नेशनल अवार्ड विजेता आयुष्मान खुराना अपनी एक और फिल्म लेकर हाजिर हैं। जहां 'आर्टिकल 15' में वह अपनी सीरियस एक्टिंग से सभी का दिल जीतते नजर आए थे तो वहीं इस बार आप उनकी कॉमेडी से हंसते हुए लोट-पोट हो जाएंगे। आयुष्मान हर बार लीग से हटकर फिल्म करने की कोशिश करते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। कॉमेडी के साथ सोशल मैसेज देने वाली आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' आज रिलीज हुई है। पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर करने वाली यह फिल्म आपको आयुष्मान का एक और टैलेंट दिखाने वाली है। ड्रीम गर्ल में आयुष्मान एक लड़की की आवाज निकालते आए हैं जो फिल्म में उनके आशिकों की तरह आपका दिल भी छू लेगी। ट्विस्ट से भरी ये फिल्म सोशल मैसेज देने के साथ खत्म हो जाती है।

Also Read:'

मैं तेरी मोहब्बत में पागल हो जाउंगा', 30 साल पुराने गाने पर यूं नाचे सनी देओल और माधुरी दीक्षित

'द स्काइ इज पिंक' के प्रीमियर के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को भेजे 100 पिंक गुलाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन