1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द स्काइ इज पिंक' के प्रीमियर के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को भेजे 100 पिंक गुलाब

'द स्काइ इज पिंक' के प्रीमियर के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को भेजे 100 पिंक गुलाब

 Published : Sep 14, 2019 07:34 am IST,  Updated : Sep 14, 2019 09:53 am IST

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' के प्रीमियर पर विश करने से के लिए 100 पिंक गुलाब भेजे हैं।

Priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
Priyanka chopra and nick jonas Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म द स्काइ इज पिंक के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए टोरंटो गई हुई हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। द स्काई इज पिंक का प्रीमियर शुक्रवार 13 सितंबर को हुआ है। प्रीमियर पर प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर और डायरेक्टर शोनाली बोस के मौजूद थीं। प्रीमियर के लिए विश करने के लिए निक जोनस ने प्रियंका के लिओ 100 पिंक गुलाब भेजे थे।

प्रियंका चोपड़ा फिल्म के प्रीमियर को लेकर काफी नर्वस थीं। वह अपने फैन्स से खुद को शांत रखने के तरीके पूछ रही थीं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर 100 गुलाब की फोटो शेयर की थी। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- द स्काई इज पिंक के लिए 100 पिंक गुलाब भेजने के लिए शुक्रिया हब। आईलवयू।

Priyanka chopra
Image Source : INSTAGRAMPriyanka chopra

फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा बेहद सुंदर लग रही थीं। उन्होंने फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर व्हाइट और ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। वहीं फरहान अख्तर और रोहित ने क्रिस सूट पहना था। डायरेक्टर शोनाली बोस ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। उन्होंने पिक कलर की साड़ी पहनी थी।

Priyanka chopra
Image Source : INSTAGRAMPriyanka chopra

The sky is pink
Image Source : INSTAGRAMThe sky is pink

The sky is pink
Image Source : INSTAGRAMThe sky is pink

आपको बता दें फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Also Read:

KBC 11: अमिताभ बच्चन के शो को मिला पहला करोड़पति, जीते 1 करोड़ रुपये

Happy Birthday Ayushmann Khurrana: रोडीज, RJ, VJ और फिर नेशनल अवॉर्ड विनर बनने की राह नहीं थी आसान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन