1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की जबरदस्त कमाई से खुश हैं आयुष्मान खुराना

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की जबरदस्त कमाई से खुश हैं आयुष्मान खुराना

 Published : Feb 25, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 02:33 pm IST

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

शुभ मंगल ज्यादा सावधान, आयुष्मान खुराना- India TV Hindi
'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' कर रही है शानदार कमाई

मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही बेहतरीन प्रतिक्रिया को देखते हुए इन दिनों काफी खुश हैं। समलैंगिकता की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान के साथ नवागंतुक जितेंद्र कुमार हैं। इस फिल्म ने 4 दिन में 36 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

जब साजिद नाडियाडवाला की पत्नी ने कहा, 'इनके पर्स में दिव्या भारती की फोटो है'

आयुष्मान इस पर कहते हैं, "जब मैंने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के साथ दोबारा वापस आने का फैसला लिया, तो मैं बस यही चाहता था कि यह फिल्म और इसका संदेश जितना संभव हो सके उतने अधिक घरों व परिवारों तक पहुंचे।"

आयुष्मान की इच्छा है कि आने वाले दिनों में फिल्म का यह सकारात्मक संदेश पूरे देश तक पहुंचे। वह कहते हैं, "काफी अच्छा महसूस हो रहा है और मैं यही चाहता हूं कि आने वाले दिनों में यह फिल्म अधिक से अधिक लोगों का मनोरंजन करती रहे। प्यार और दोस्ती के सार्वभौमिक संदेश का जश्न मनाने वाली इस फिल्म को दर्शकों व समीक्षकों ने जितना प्यार दिया है और जितनी सराहना की है, उसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।

'तख्त' के लेखक ने हिंदुओं के खिलाफ किया ट्वीट, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा 'बायकॉट तख्त'

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन