1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना को आ रही पत्नी ताहिरा कश्यप की याद, शेयर की ये तस्वीर

आयुष्मान खुराना को आ रही पत्नी ताहिरा कश्यप की याद, शेयर की ये तस्वीर

 Published : Nov 24, 2020 10:53 pm IST,  Updated : Dec 12, 2020 07:32 pm IST

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पत्नी ताहिरा की एक तस्वीर पोस्ट की।

Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap- India TV Hindi
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap Image Source : INSTAGRAM/AYUSHMAN KHURRANA

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपने गृहनगर चंडीगढ़ में शूटिंग करने में व्यस्त हैं, जहां से वह अपनी पत्नी लेखक-फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप को याद कर रहे हैं। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पत्नी ताहिरा की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें ताहिरा सोफा के नीचे बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके बगल में हीटर जलता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने शेयर स्टोरीज को कैप्शन देते हुए लिखा, "अपने वार्म ह्यूमन को मिस कर रहा हूं।"

Tahira Kashyap
Image Source : INSTAGRAM/AYUSHMAN KHURRANATahira Kashyap

अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा आयुष्मान ने एक गाने को गाते हुए अपनी वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आयुष्मान पेड़ों के बीच खड़े हुए गाना गा रहे हैं। वीडियो में आयुष्मान कूल लुक में नजर आ रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ ने शेयर की पहले फोटोशूट की तस्वीर, शर्टलेस आए नजर

आयुष्मान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इससे पहले एक्टर ने अपने भाई के जन्मदिन पर एक खूबसूरत सा पोस्ट लिखा था। आयुष्मान ने अपारशक्ति को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था, "जब तुम्हारा जन्म हुआ, उस वक्त मैं महज 3 साल का था। लेकिन मुझे धुंधला ही सही वो दिन याद है। मेरे लंबे बाल थे और पापा मुझे टाइट पोनी बांधी थी, जिसके कारण मैं रोना चाहता था। मैंने उनके सामने बहादुरी वाला चेहरा बनाया और सोचा कि जब मम्मी आएंगी तो रोऊंगा।

उन्होंने कहा, "मम्मी हॉस्पिटल (पीजीआई चंडीगढ़) में थीं। लेकिन जब मैंने तुम्हें पहली बार देखा तो मैं अपना दर्द भूल गया। तुम बहुत सुंदर थे। और तुम एक अच्छे सुंदर इंसान के तौर पर बड़े हुए हो। मैंने यह कहानी कभी तुम्हारे साथ शेयर नहीं की। हैप्पी बर्थडे अर्पी।"

(इनपुट -आईएएनएस) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन