1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वजह से भूमि पेडनेकर को सबसे बड़ी स्टार मानते हैं आयुष्मान खुराना

इस वजह से भूमि पेडनेकर को सबसे बड़ी स्टार मानते हैं आयुष्मान खुराना

 Published : Jun 27, 2019 07:09 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 07:09 pm IST

आयुष्मान 'दम लगा के हईशा' और 'शुभ मंगल सावधान' में भूमि संग काम कर चुके हैं। 

 भूमि पेडनेकर ,...- India TV Hindi
 भूमि पेडनेकर , आयुष्मान खुराना Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना को लगता है कि भूमि सबसे बड़ी डीवा हैं, जिनके साथ वह अब तक दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। आयुष्मान 'दम लगा के हईशा' और 'शुभ मंगल सावधान' में भूमि संग काम कर चुके हैं। एक बयान में कहा गया कि 'बीएफएफ विद वोग- सीजन 3' में आयुष्मान ने इस बात का खुलासा किया। कलर्स इन्फिनिटी में इस शो का प्रसारण होता है।

बीएफएफ के गेम सेगमेंट 'से इट और स्ट्रिप इट' के दौरान कार्यक्रम की मेजबान नेहा धूपिया ने आयुष्मान से अब तक की सबसे बड़ी डीवा, जिनके साथ उन्होंने काम किया है, के बारे में पूछा तो आयुष्मान ने भूमि का नाम लिया।

आयुष्मान ने कहा कि भूमि अपनी पहली फिल्म में भी एक डीवा थीं। उन्होंने आगे कहा, "वजन कम करने के साथ उनमें डीवा के सारे गुण हैं।"

Also Read:

Kabir Singh Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की फिल्म हुई ब्लॉकबस्टर, जानें अब तक की कमाई

रवीना टंडन ने अक्षय कुमार के 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने के रीमेक बनाने पर किया रिएक्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन