1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना ने की 'गुलाबो-सिताबो' को-स्टार अमिताभ बच्चन की तारीफ, कहा-उनमें बचपना आज भी जिंदा है

आयुष्मान खुराना ने की 'गुलाबो-सिताबो' को-स्टार अमिताभ बच्चन की तारीफ, कहा-उनमें बचपना आज भी जिंदा है

 Published : Jun 11, 2020 07:16 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 07:27 pm IST

आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में साथ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 12 जून को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी।

ayushmann khurrana and amitabh bachchan- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM/AYUSHMANN KHURRANA

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में उनके सह-कलाकार अमिताभ बच्चन एक स्वार्थी अभिनेता नहीं हैं, बल्कि बेहद सहयोगी हैं। आयुष्मान का मानना है कि बिग बी में एक बच्चा आज भी जीवित है, जो उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बनाता है।

अमिताभ संग अपने काम करने के अनुभव को साझा करते हुए आयुष्मान ने बताया, "मेरी यह धारणा थी कि एक इंसान के तौर पर वह बेहद गंभीर मिजाज के होंगे, लेकिन उनमें मौजूद बच्चों जैसी आदतें उन्हें उनके अन्य समकालीन अभिनेताओं से अलग करती है। वह जोश व उत्साह से परिपूर्ण हैं। उनमें उनका बचपन आज भी जिंदा है, जो उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बनाता है।"

वह आगे कहते हैं, "मैंने यह भी सोचा था कि वह सेट पर बेहद सख्त होंगे, लेकिन इसके विपरीत वह बेहद चुलबुले स्वभाव के, खूब बातचीत करने वाले और बेहद सहयोगी रहे। मुझे लगा था कि वह केवल अपनी ही लाइनों में तल्लीन होंगे, लेकिन उन्हें उनके सह-कलाकारों की भी फिक्र रहती है।"

200 देशों में 15 भाषाओं में अमेजन पर स्ट्रीम होगी अमिताभ-आयुष्मान की फिल्म 'गुलाबो सिताबो'

आयुष्मान ने कहा कि बिग बी ने उन्हें उनकी लाइनें सुधारने में मदद कीं।

उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए वाकई में आंखें खोल देने वाला रहा। मुझे याद है कि जब मैं स्क्रिप्ट में अपनी लाइनें मार्क कर रहा था, तो उन्होंने मुझसे बोला कि तुम अपनी ही लाइनें क्यों मार्क कर रहे हो, तुम्हें मेरी लाइनें भी मार्क करनी चाहिए। इससे यह साबित होता है कि वह समग्रता में यकीन रखते हैं, वह एक स्वार्थी अभिनेता नहीं है, वह बेहद सहयोगी हैं।"

गुलाबो सिताबो: अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा चैलेंज, लड़खड़ा गई बॉलीवुड सेलेब्स की जुबान, देखें फनी वीडियो

'गुलाबो सिताबो' को रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने के लिए तैयार है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन