1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत ने 'डॉक्टर जी' का रीडिंग सेशन किया शुरू

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत ने 'डॉक्टर जी' का रीडिंग सेशन किया शुरू

 Published : Apr 06, 2021 04:22 pm IST,  Updated : Apr 06, 2021 04:24 pm IST

आयुष्मान और रकुल 'डॉक्टर जी' कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान जहां डॉ उदय गुप्ता की भूमिका निभाएंगे, वहीं अभिनेत्री एक मेडिकल स्टूडेंट डॉ फातिमा के किरदार में दिखाई देंगी, जो फिल्म में आयुष्मान की सीनियर है।

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत - India TV Hindi
आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत  Image Source : INSTAGRAM- AYUSHMANN, RAKUL PREET

मुंबई: आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत की अपकमिंग मूवी 'डॉक्टर जी' के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। ये पहला मौका होगा जब आयुष्मान और रकुल साथ फिल्म करते दिखेंगे। जबसे फिल्म का ऐलान हुआ है फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। प्रतिभाशाली और लोकप्रिय एक्टर्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिये अपने फॉलोवर्स और उत्साही प्रशंसकों को सूचित किया है कि उन्होंने इस कैंपस कॉमेडी ड्रामा का स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन शुरू कर दिया है।

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' हुई पोस्टपोन, 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी फिल्म

आयुष्मान और रकुल 'डॉक्टर जी' कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान जहां डॉ उदय गुप्ता की भूमिका निभाएंगे, वहीं अभिनेत्री एक मेडिकल स्टूडेंट डॉ फातिमा के किरदार में दिखाई देंगी, जो फिल्म में आयुष्मान की सीनियर है। फिल्म का कांसेप्ट यूनिक, दिलचस्प और कुछ ऐसा है जो हमने मैनस्ट्रीम सिनेमा में नहीं देखा है और यह इंतजार निश्चित रूप से मीठा होगा।

आयुष्मान खुराना
Image Source : AYUSHMANN KHURRANA INSTAGRAMआयुष्मान खुराना

'गुडबाय' के सेट पर मनाया गया नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का बर्थडे

फिल्म अनुभूति कश्यप द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है। फिल्म सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भारत ने लिखित है।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन