1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गुडबाय' के सेट पर मनाया गया नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का बर्थडे

'गुडबाय' के सेट पर मनाया गया नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का बर्थडे

 Published : Apr 06, 2021 03:53 pm IST,  Updated : Apr 06, 2021 04:23 pm IST

एक्ट्रेस रश्मिका ने 'गुडबाय' के सेट पर अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। ऐसे में, फिल्म की टीम ने यह सुनिश्चित किया कि उनके लिए एक छोटा सा सेलिब्रेशन किया जाए क्योंकि वह अपने विशेष दिन पर काम कर रही थी।

रश्मिका मंदाना- India TV Hindi
रश्मिका मंदाना Image Source : IANS

मुंबई: साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग हाल ही में शुरू की गई है। बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म की घोषणा ने ही दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। एक्ट्रेस रश्मिका ने 'गुडबाय' के सेट पर अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। ऐसे में, फिल्म की टीम ने यह सुनिश्चित किया कि उनके लिए एक छोटा सा सेलिब्रेशन किया जाए क्योंकि वह अपने विशेष दिन पर काम कर रही थी।

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' हुई पोस्टपोन, 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी फिल्म

एक सूत्र ने खुलासा किया, वर्तमान परि²श्य को देखते हुए, सेट पर एक अच्छा सेलिब्रेशन का माहौल था। सभी कलाकारों और चालक दल के साथ सभी कोविड दिशानिदेशरें का सावधानी से पालन किया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, केक काटने के दौरान भी सभी मास्क पहने हुए थे और उचित सामाजिक दूरी बनाए रखी थी।"

रश्मिका मंदाना
Image Source : IANSरश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना
Image Source : IANSरश्मिका मंदाना

कार्तिक आर्यन ने इटली से खरीदी 4.5 करोड़ की शानदार लैम्बोर्गिनी कार

हाल ही में मुंबई में फिल्म का महुराट शॉट शूट किया गया था जहाँ रश्मिका ने पहले दिन से ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी और बिग बी ने हाल ही में अपना शेड्यूल शुरू किया है। गुडबाय के साथ विकास बहल और एकता कपूर फिर से एक साथ आ रहे है, जो इससे पहले लुटेरा और उडता पंजाब जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों पर कॉलेब्रेट कर चुके है ।

'भाभी जी घर पर हैंकी अंगूरी भाभी शुभांगी अतरे हुईं कोरोना संक्रमित

विकास बहल द्वारा निर्देशित, 'गुडबाय' का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन