1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना करना चाहते हैं अपने किरदारों के साथ प्रयोग

आयुष्मान खुराना करना चाहते हैं अपने किरदारों के साथ प्रयोग

 Published : Jul 20, 2017 01:56 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 01:56 pm IST

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बरेली की बर्फी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बुधवार को उनकी इस फिल्म को ट्रेलर बी रिलीज कर दिया गया है। आयुष्मान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कॉमेडी फिल्म ‘विक्की डोनर’ से की थी, इसके बाद अब तक...

ayush- India TV Hindi
ayush

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बरेली की बर्फी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बुधवार को उनकी इस फिल्म को ट्रेलर बी रिलीज कर दिया गया है। आयुष्मान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कॉमेडी फिल्म ‘विक्की डोनर’ से की थी, इसके बाद अब तक वह कई तरह के किरदारों को पर्दे पर उतार चुके हैं। आयुष्मार का कहना है कि वह पर्दे पर अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने को उत्सुक हैं। आगामी फिल्म 'बरेली की बर्फी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बुधवार को यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी 'गुड बॉय' की छवि को बदलना चाहते हैं? उन्होंने कहा, "हां, मैं भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने के लिए तैयार हूं। 'बरेली की बर्फी' में, मैं छोटे शहर के लड़के की भूमिका में हूं। फिल्म के कुछ दृश्य में मैं पागलों की तरह डांस कर रहा हूं, जैसा कि हम अपने दोस्तों की शादी में करते हैं।"

उन्होंने कहा, "इसके अलावा, मैं श्रीरान राघवन की आने वाली फिल्म में भी हूं, जो अब तक निभाई सभी भूमिकाओं से अलग है। इसलिए मुझे लगता है कि छवि बदल रही है।" 'हैप्पी भाग जाएगी' के सीक्वल से इनकार किए जाने पर उन्होंने कहा, "मैं श्रीराम के साथ शूटिंग में व्यस्त थाप, इसलिए इसके लिए मना किया। कलाकार होने के नाते हमारे पास कभी-कभी वक्त की समस्या होती है। इसलिए हम एक ही समय में सबकुछ नहीं कर सकते। लेकिन वह फिल्म भी दिलचस्प है।"

बता दें कि 'बरेली की बर्फी' में आयुष्मान के अलावा कृति सेनन और राजकुमार और भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। (कंगना रनौत हुईं फिल्म के सेट पर गंभीर रूप से घायल, लगे 15 टांके)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन