1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्रेस्ट कैंसर पर ताहिरा ने किया एक और इमोशनल पोस्ट, आयुष्मान ने कहा- तुम मेरी प्रेरणा हो

ब्रेस्ट कैंसर पर ताहिरा ने किया एक और इमोशनल पोस्ट, आयुष्मान ने कहा- तुम मेरी प्रेरणा हो

 Published : Sep 27, 2018 12:41 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 12:41 pm IST

 22 सितंबर को ताहिरा ने खुलासा किया था कि उन्हें प्री-इंवेसिव ब्रेस्ट कैंसर है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि दाएं ब्रेस्ट में कैंसर हैं।

ayushmann-tahira- India TV Hindi
ayushmann-tahira Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी पत्नी ताहिरा उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। आयुष्मान की पत्नी ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं।

आयुष्मान ने बुधवार को ताहिरा की एक पोस्ट को रिट्वीट किया। इस पोस्ट में ताहिरा ने लिखा था, "मैंने एक बार सुना था कि अगर आप अपने पौधों से बातें करते हैं तो वे जल्दी विकसित होते हैं। ब्रेस्ट इससे अलग नहीं है। वे भी विकसित होती हैं और ढल जाती हैं। बाथरूम में मैंने खुद से बहुत सारी बातें की हैं और अपने बाएं ब्रेस्ट के विकसित होने का इंतजार किया है।"

इस पर आयुष्मान ने लिखा, "प्यारी ताहिरा, आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा बन गई हो। आपके चैलेंज को सभी के समक्ष साझा करने में बहुत हिम्मत लगती है। आप जीतोगी। मैंने दुनिया को आपके नजरिए से देखना शुरू कर दिया है।"

ayushmann-tahira
Image Source : TWITTERayushmann-tahira

उल्लेखनीय है कि 22 सितंबर को ताहिरा ने खुलासा किया था कि उन्हें प्री-इंवेसिव ब्रेस्ट कैंसर है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि दाएं ब्रेस्ट में कैंसर हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन