1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना ने वाइफ ताहिरा से कहा, 'मुझे चुनने के लिए शुक्रिया'

आयुष्मान खुराना ने वाइफ ताहिरा से कहा, 'मुझे चुनने के लिए शुक्रिया'

 Published : Jan 21, 2021 10:51 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 10:51 pm IST

आयुष्मान ने अपने नोट के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली इमेज में ताहिरा शर्ट ड्रेस में पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

ayushmann khurrana, tahira kashyap- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप Image Source : INSTA- AYUSHMANN KHURRANA

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने गुरुवार को जन्मदिन पर अपनी पत्नी, लेखिका ताहिरा कश्यप के लिए एक रोमांटिक नोट लिखा। आयुष्मान ने खुद को चुनने के लिए ताहिरा को धन्यवाद दिया। आयुष्मान ने अपने नोट के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली इमेज में ताहिरा शर्ट ड्रेस में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर  एक फोटो-शूट की है। आयुष्मान ने लिखा, "2001 में इस दिन मैं तुम्हारे जन्मदिन में शामिल हुआ था। यह रविवार का दिन था और मेरे पिताजी ने मुझे अपनी कार तुम्हारी पार्टी के लिए ले जाने की अनुमति दी थी। और तुम सभी स्कूल मित्रों को छोड़कर मेरी कार में बैठी थी।"

बेटी की मां बनने के बाद विराट कोहली संग चेकअप के लिए क्लीनिक पहुंची अनुष्का शर्मा, चेहरे पर दिखा ग्लो

उन्होंने कहा, "मुझे चुनने के लिए धन्यवाद। मैं आपको सब कुछ मानता हूं। आपकी करुणा। आपकी सहानुभूति। आपका चरित्र। आपकी संवेदना। आपकी समझदारी। आप।"

विराट-अनुष्का की बेटी का किसी करीबी ने भी नहीं देखा है अभी तक चेहरा, ये है वजह

अभिनेता ने अपनी पत्नी को 'बेहतरीन इंसान' बताया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन