1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Baahubali 2' Box Office Collection: पहले हफ्ते का कलेक्शन जानकर हैरान रह जाएंगे आप

'Baahubali 2' Box Office Collection: पहले हफ्ते का कलेक्शन जानकर हैरान रह जाएंगे आप

 Published : May 06, 2017 11:05 am IST,  Updated : May 06, 2017 11:41 am IST

एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछला कोई ऐसा रिकॉर्ड नहीं है जो बाहुबली 2 ने ना तोड़ा हो।

BAHU- India TV Hindi
BAHU Image Source : PTI

मुंबई: एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछला कोई ऐसा रिकॉर्ड नहीं है जो बाहुबली 2 ने ना तोड़ा हो। फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई भी आ गई है और आंकड़े चौंकाने वाले हैं। भारत में सारी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने महज एक हफ्ते में 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। पहले हफ्ते फिल्म ने 534 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही यह फिल्म पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

हिंदी में भी फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने महज सात दिनों में हिंदी भाषा में 247 करोड़ की नेट कमाई की है। ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि फिल्म ने हिंदी में पहले दिन 41 करोड़, दूसरे दिन 40 करोड़, तीसरे दिन 46 करोड़ 50 लाख, चौथे दिन 40 करोड़ 25 लाख, पांचवे दिन 30 करोड़, छठे दिन 26 करोड़ और सातवें दिन 22 करोड़ 75 लाख का कारोबार किया है। चौंकाने वाली बात यह है फिल्म ने वीकडेज में भी इतनी कमाई कि है जितनी बॉलीवुड फिल्में अक्सर ओपनिंग डे में भी नहीं कर पाती हैं।

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन